Monday 31st of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

सिहोरा खितौला पुलिस की बड़ी सफलता : टीआई रमन सिंह के नेतृत्व में गांजा सप्लाई गिरोह धराया

Aditi News Team

Thu, Apr 9, 2026

रिपोर्टर अनिल जैन

सिहोरा खितौला पुलिस की बड़ी सफलता,टीआई रमन सिंह के नेतृत्व में गांजा सप्लाई गिरोह धराया

सिहोरा खितौला-जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देशन में समूचे जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं शराब तस्करी पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं, जिनके प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम अब लगातार सामने आ रहा है।इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिहोरा श्री आदित्य सिंघारिया (भा.पु.से.) तथा डीएसपी क्राइम श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच एवं थाना खितौला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक डीजल टैंकर से भारी मात्रा में गांजा बरामद कर तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी खितौला श्री रमन सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को पुलिस की सतर्कता और कुशल रणनीति का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है। विश्वसनीय मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पान उमरिया रोड स्थित बिजली कार्यालय के पास घेराबंदी कर संदिग्ध टैंकर को रोका। तलाशी के दौरान टैंकर के केबिन से अलग-अलग बैगों में कुल 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है।पकड़े गए आरोपियों में देवराज यादव (रीवा), महेन्द्र कुमार पटेल (शहडोल) एवं बिनोद कुमार यादव (सतना) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजे के साथ मोबाइल फोन, नगद राशि एवं टैंकर भी जप्त कर लिया है। तीनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की जा रही है।इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी खितौला श्री रमन सिंह की सक्रियता, नेतृत्व क्षमता और तत्परता विशेष रूप से सराहनीय रही। उनके मार्गदर्शन में टीम ने सूझबूझ और तेजी से काम करते हुए तस्करों को भागने का मौका नहीं दिया। साथ ही क्राइम ब्रांच के अधिकारियों एवं पुलिस टीम के अन्य सदस्यों—उप निरीक्षक रामबरण मिश्रा, एएसआई नरेश पासी, प्रधान आरक्षक राजेश पाण्डे, अखिलेश पाण्डे, आरक्षक जितेन्द्र बागरी, परमजीत यादव एवं शिवसिंह—की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण रही।जबलपुर जिले की पुलिस की इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें