Wednesday 26th of August 2026

ब्रेकिंग

जप्त स्मैक की अनुमानित कीमत लगभग ₹80,000।* • *तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त, कीमत लगभग ₹50,000

गाडरवारा एवं गोटेगांव में मिठाई प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने, मिलावटी मिठाइयां मौके पर नष्ट कराई

टीईटी परीक्षा को लेकर 30 अगस्त को दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर देशभर के शिक्षकों का धरना

गोवंश सुरक्षा, वाहन चालकों की जांच और डम्पर चालकों के भुगतान की व्यवस्था में बदलाव की उठी मांग

मालपानी परिवार के संजय महेश एवं विवेक मालपानी, द्वारा भोजन शाला में उपस्थित होकर, हरीश स्थापक बृजरत्न काबरा को

गाडरवारा के ताज कृपा दरबार में वार्षिकोत्सव उर्स सम्पन्न : सर्वधर्म समभाव, अमन-चैन एवं भाईचारे का दिया संदेश

Aditi News Team

Tue, Aug 18, 2026

ताज कृपा दरबार में वार्षिकोत्सव उर्स सम्पन्न

सर्वधर्म समभाव, अमन-चैन एवं भाईचारे का दिया संदेश

गाडरवारा। सर्वधर्म समभाव की भावना से ओतप्रोत स्थानीय ताज कृपा दरबार में प्रतिवर्षानुसार वार्षिकोत्सव उर्स का आयोजन श्रद्धा, उमंग एवं उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम प्रभाकरराव डहाके के कर-कमलों द्वारा दरबार संस्थापक मकसूद अहमद नासिर मासाब द्वारा स्थापित परम्पराओं के अनुरूप सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर करेली से पधारे अल्लामा ईसराईल कारी साहब सहित अमित कावले, उपेन्द्र मिश्रा, अमित गायकवाड़ सभी नागपुर एवं समस्त दरबारियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की प्रथम श्रृंखला में दरबार क्षेत्र स्थित शिवधाम डमरू घाटी के शिवालय में वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम की द्वितीय श्रृंखला में संध्या समय दरबार संस्थापक मकसूद अहमद नासिर मासाब द्वारा स्थापित परम्पराओं का अनुकरण करते हुए आध्यात्मिक एवं भक्तिमय आयोजन किया गया। समकालीन परमहंसी संत सरकार ताजुल औलिया, दादा केशवानंदजी धूनी वाले, शिर्डी वाले साई बाबा, गजानन महाराज शेगांव तथा माता रानी के उपासक रामकृष्ण परमहंस को पुष्पमाला, सेहरा, चंदन-इत्र एवं महाभोग प्रसादी अर्पित की गई।

करेली से पधारे ईसराईल कारी साहब ने संतों की शान में गीत प्रस्तुत करते हुए देश में अमन-चैन, भाईचारे एवं सौहार्द की प्रार्थना की। वहीं ताजुल औलिया की शान में कब्बाली एवं शहनाई वादन का मनमोहक एवं मंत्रमुग्ध कर देने वाला कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।

इसके पश्चात दरबार क्षेत्र के बच्चों, आमंत्रित अतिथियों तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विशाल आध्यात्मिक भंडारे में सम्मिलित होकर प्रसादी ग्रहण की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रविशेखर जायसवाल, एच. व्ही. रफीक एडवोकेट, इन्दुभूषण श्रीवास्तव, राव पवनसिंह, हरिओम चौधरी, हिमांशु दुबे, मिनेन्द्र डागा, अशोक भार्गव, मधुसूदन पटेल शिक्षक, सुरेन्द्र गूजर, सतीश कौरव, पार्षद खेरापति मठ के प्रधान विमल गुप्ता, संजु मिश्रा एवं मकसूद खान पत्रकार सहित जिले के विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

आयोजन को सफल बनाने में टन्टु दादा प्रधान अर्चक, महेश नेमा मिठ्ठु मासाब, सुरेन्द्र सोनी, विमलेश प्रजापति, मुलायम सिंह केवट, सगीर भाईजान, महेन्द्र महाराज भटेरा वाले, अखिलेश चौरसिया, हेमन्त रूपेश परचानी, एम. एस. मेहरा बड़े बाबू, राजेन्द्र साहू शोभापुर, देवेन्द्र पालीवाल, रामकृष्ण सेन, रिंकू सोनी पिपरिया, प्रणव पाराशर कौड़िया, मोहित सोनी, पूरन भाई कुशवाहा, हेमराज कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा ढुरसरू, श्रीमती कामिनी निगम, अल्ताफ हुसैन बोहरा, अशोक मोलासरिया, परषोत्तम पलोड़ आदि का विशेष सहयोग रहा।

आयोजन की सर्वत्र सराहना की जा रही है। ताज कृपा दरबार की ओर से कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने वाले सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

ताज दरबार गाडरवारा

जरूरी खबरें