Wednesday 28th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

एनटीपीसी गाडरवारा में ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM) 2026’ का शुभारंभ : परियोजना प्रभावित ग्रामों के सरकारी विद्यालयों से पाँचवीं कक्षा उत्तीर्ण बालिकाएँ भाग ले रही है

Aditi News Team

Sun, May 17, 2026

एनटीपीसी गाडरवारा में ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM) 2026’ का शुभारंभ

एनटीपीसी गाडरवारा द्वारा 16 मई 2026 को ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM) 2026’ का शुभारंभ किया गया। यह एक माह का आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम है, जिसमें परियोजना प्रभावित ग्रामों के सरकारी विद्यालयों से पाँचवीं कक्षा उत्तीर्ण बालिकाएँ भाग ले रही हैं। इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती रजनी सिंह, कलेक्टर नरसिंहपुर, द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर श्री राधेश्याम मौर्य, महाप्रबंधक (O&M), श्री राजीव त्रिपाठी, महाप्रबंधक (परियोजना), श्री बी. बी. पात्रा, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन),अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, प्रतिभागी बालिकाएँ एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत एनटीपीसी गीत एवं स्वागत संबोधन से हुई। इसके पश्चात GEM पर आधारित एक प्रेरणादायक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। पूर्व GEM प्रतिभागी बालिकाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया।

इस अभियान के अंतर्गत प्रतिभागी बालिकाओं को संवाद कौशल, कंप्यूटर साक्षरता, योग, आत्मरक्षा, संगीत, नृत्य, कला, विज्ञान तथा नेतृत्व क्षमता जैसे विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यह पहल उनके शारीरिक, मानसिक, शैक्षणिक एवं नैतिक विकास को सुदृढ़ बनाने में सहायक होगी।

अपने संबोधन में श्रीमती रजनी सिंह ने कहा, “बालिकाओं का सशक्तिकरण केवल समाज की आवश्यकता नहीं, बल्कि राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है। शिक्षा, आत्मविश्वास और सही अवसरों के माध्यम से बेटियाँ हर क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कर सकती हैं। ऐसे अभियान बालिकाओं को आत्मनिर्भर एवं सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

GEM 2026 यह दर्शाता है कि एक सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई सामाजिक उत्तरदायित्व का निर्वहन करते हुए किस प्रकार भविष्य की पीढ़ियों को सशक्त बनाने की दिशा में सार्थक प्रयास कर सकती है। यह पहल शिक्षा, समानता एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम है।

Tags :

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

एनटीपीसी गाडरवारा

बालिका सशक्तिकरण अभियान (GEM) 2026’

राधेश्याम मौर्य, महाप्रबंधक (O&M),

महाप्रबंधक (परियोजना), श्री बी. बी. पात्रा

राजीव त्रिपाठी, महाप्रबंधक (परियोजना),

जरूरी खबरें