Wednesday 8th of April 2026

ब्रेकिंग

जब खुद से खुद का परिचय हो, तो हर कदम एक कहानी है,

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में जिला परिहवन अधिकारी और उनकी टीम के द्वारा एनटीपीसी गाडरवारा में

गुजरात में 27 अप्रैल के बजाय 7 मई 2026 को मनाया जाएगा ‘गो सम्मान दिवस’

खेत आगजनी पीड़ित परिवारजनों के पास पहुंचा समाज,हर संभव मदद का दिया अवश्वासन

5 लाख 40 हजार रूपये कीमत की 54.1 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक रखे 02 स्मैक पैडलर्स पुलिस की गिरफ्त में

गो सम्मान आह्वान अभियान गुजरात में 7 मई 2026 को : गुजरात में 27 अप्रैल के बजाय 7 मई 2026 को मनाया जाएगा ‘गो सम्मान दिवस’

Aditi News Team

Wed, Apr 8, 2026

गुजरात में 27 अप्रैल के बजाय 7 मई 2026 को मनाया जाएगा ‘गो सम्मान दिवस’

अहमदाबाद,सूरत, राजकोट / 08 अप्रैल, समस्त विश्व का कल्याण करने वाली भगवती गोमाता की सेवा,सुरक्षा एवं सम्मान के लिए नन्दी5बाबा की अध्यक्षता एवं गोमाता के प्रधान संरक्षण में पूज्य संतो के सानिध्य में चल रहें ,*गो सम्मान आह्वान अभियान* के प्रथम चरण में सम्पूर्ण भारत वर्ष में आगामी 27 अप्रैल 2026 को *गो सम्मान दिवस* के रूप में मनाने का निर्णय पूज्य संतो ने तय किया था लेकिन गुजरात के स्थानीय चुनाव को देखते हुए पूज्य संतो ने सम्पूर्ण गुजरात में 7 मई 2026 को गो सम्मान दिवस* के रूप में मनाकर गुजरात के 34 जिले की सभी 267 तालुका में भगवती गोमाता की सेवा,सुरक्षा एवं सम्मान के लिए भारत के गौसेवक यशस्वी प्रधानमंत्री को भगवद संकीर्तन कर सभी तालुका अधिकारी को प्रधानमंत्री जी के नाम प्रार्थना पत्र दिया जाएगा ।

अभियान से जुड़े संतों ने जानकारी दी कि इस राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान में भारत की सभी प्रमुख गोसेवा संस्थाएं, गौशालाओं के प्रतिनिधि, सामाजिक व धार्मिक संगठन तथा समाजसेवी सक्रिय रूप से भाग ले रहें है ।

भारत की 5 हजार से अधिक तहसीलों के सभी गांव , शहर में संवैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें है।

सम्मेलन में यह स्पष्ट किया गया कि ‘गोमाता भारत भाग्य विधाता अभियान’ पूरी तरह गैरराजनीतिक, अहिंसक एवं निष्काम स्वरूप में संचालित होगा। यह किसी संस्था, संगठन या राजनीतिक दल के बैनर तले नहीं, बल्कि गौमाता एवं नंदी महाराज के सान्निध्य में चलेगा। अभियान का उद्देश्य गौमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाना, गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करना तथा गोवर्धन आधारित संस्कृति के संरक्षण के लिए ठोस सरकारी नीतियों का निर्माण करवाना है।

संतों एवं गोसेवकों ने सरकार से गौ रक्षा हेतु केंद्रीय कानून बनाने, गौहत्या एवं गोतस्करी में लिप्त अपराधियों के लिए कठोर दंड का प्रावधान करने, जब्त वाहनों को गोशालाओं के उपयोग में देने, गोबर व गोमूत्र आधारित अनुसंधान विश्वविद्यालयों की स्थापना, पंचगव्य औषधियों का आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में निःशुल्क वितरण तथा सरकारी भवनों में गोबर पेंट एवं गौनाइल के उपयोग को बढ़ावा देने की मांग की। साथ ही गोशालाओं को मनरेगा से जोड़ने, बिजली बिल में रियायत देने एवं निराश्रित गोवंश के लिए चारे की समुचित व्यवस्था की आवश्यकता जताई गई।

अहमदाबाद ,सूरत एवं राजकोट सहित– गुजरात के सभी नगरों एवं ग्रामीण क्षेत्र में व्यापक जन सहभागिता के साथ अभियान से जुड़े प्रतिनिधियों ने बताया कि गुजरात की सभी गौशालाओं के प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं विभिन्न संस्थाएं इस अभियान से जुड़ रही हैं। प्रदेश के सभी जिलों एवं तालुकाओं में समन्वय समितियों का गठन कर अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

*27अप्रैल की बजाय गुजरात में 7 मई 2026 को मनाया जाएगा ‘गो सम्मान दिवस*

देश के पूज्य संतो ने स्थानीय चुनाव को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया कि आगामी 7मई 2026 को गुजरात राज्य की गुजरात के सभी 34 जिले की 267 तालुकाओं में ‘गो सम्मान दिवस’ मनाया जाएगा। इस अवसर पर गो पूजन एवं भजन-कीर्तन के पश्चात तहसील/तालुका कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार अथवा एसडीएम के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, गौसेवक यशस्वी प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम संवैधानिक पद्धति से प्रार्थना पत्र सौंपे जाएंगे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें