Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

देश में पहली बार "मेरी कांवड़ – गोमाता के नाम" : गौ सम्मान आव्हान अभियान के अंतर्गत ऐतिहासिक गो-प्रतिष्ठा संकल्प कांवड़ यात्रा संपन्न

Aditi News Team

Wed, Aug 5, 2026

देश में पहली बार "मेरी कांवड़ – गोमाता के नाम"

गौ सम्मान आव्हान अभियान के अंतर्गत ऐतिहासिक गो-प्रतिष्ठा संकल्प कांवड़ यात्रा संपन्न

नगर के सनातन धर्मावलंबियो ने पुन: गौमाता को संवैधानिक राष्ट्रमाता की प्रतिष्ठा का संकल्प दोहराया।

गाडरवारा नगर में सोमवार को "मेरी कांवड़ – गोमाता के नाम" अभियान के अंतर्गत आयोजित गो-प्रतिष्ठा संकल्प कांवड़ यात्रा श्रद्धा, उत्साह एवं भक्ति के वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अनूठी पहल ने शिवभक्ति और गोसेवा का ऐसा संदेश दिया, जिसने नगरवासियों एवं श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

यात्रा का शुभारंभ प्रातः नर्मदा तट ककराघाट से वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने माँ नर्मदा का पूजन कर पवित्र जल कांवड़ में भरा और निर्धारित मार्ग से होते हुए दयोदय गोशाला, डमरूघाटी पहुँचे।

गोशाला पहुँचने पर कांवड़ियों ने गोमाता को कांवड़ का पावन जल अर्पित किया तथा गोमाता स्वरूप में विराजमान तैंतीस करोड़ देवताओं के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए गौमाता को संवैधानिक राष्ट्रमाता की प्रतिष्ठा का संकल्प दोहराया। इसके उपरांत गौमाता के दुग्ध और नर्मदा जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर गौमाता को संवैधानिक राष्ट्रमाता की प्रतिष्ठा,राष्ट्र, धर्म, गौसंवर्धन एवं विश्व कल्याण की मंगलकामना की गई।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने "मेरी कांवड़ – गोमाता के नाम", "जय गोमाता" तथा "हर-हर महादेव" के जयघोषों से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नगर के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने यात्रा का स्वागत कर पुष्पवर्षा की तथा श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। इस कावड़ यात्रा में सभी वर्गों के लोग ने अपनी सहभागिता दर्ज कर अपने आप को सौभाग्यशाली समझ और आगे भी इस को प्रतिष्ठा के पावन पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आश्वासन दिया।

आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि गोमाता के सम्मान, संरक्षण एवं भारतीय सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का जन-जागरण अभियान है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों, समाजसेवियों, प्रशासन, पुलिस, मीडिया प्रतिनिधियों तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

टीम मिशन गोमाता राष्ट्रमाता ने संकल्प व्यक्त किया कि भविष्य में भी गो-प्रतिष्ठा एवं गोसेवा के ऐसे जन-जागरण अभियान निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज में गोमाता के प्रति श्रद्धा, सेवा और संरक्षण की भावना और अधिक सुदृढ़ हो सके।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गौ माता राष्ट्र माता

गौ सम्मान आव्हान अभियान

जय गौ माता जय गोपाल

गौ प्रतिष्ठा संकल्प कावड़ यात्रा

जरूरी खबरें