थरेरी में भव्य कलश शोभा यात्रा बड़े ही भक्ति भाव के साथ निकाली : चातुर्मास में 108 दिवसीय श्री सीताराम नाम कीर्तन का मंदिर परिसर में होगा संकीर्तन
Aditi News Team
Mon, Aug 10, 2026
गाडरवारा। विगत दिवस दिनांक 09 अगस्त 2026 को मां राजराजेश्वरी मंदिर मां नर्मदा दक्षिण तट ग्राम थरेरी में परम पावन चातुर्मास में 108 दिवसीय श्री सीताराम नाम कीर्तन का मंदिर परिसर में महामण्डलेश्वर श्री सुरेन्द्र गिरि जी महाराज अयोध्या धाम की गरिमामयी उपस्थिति में शुभारंभ हुआ ।
मां राज राजराजेश्वरी मंदिर समिति सदस्यों सहित सभी ग्राम वासियों ने महामण्डलेश्वर गिरि जी महाराज के सानिध्य में भव्य कलश शोभा यात्रा पूरे ग्राम में बड़े ही भक्ति भाव के साथ निकाली । शोभा यात्रा का ग्रामीण जनों द्वारा जगह-जगह पूजन अर्चन कर स्वागत किया गया । इस 108 दिवसीय श्री सीताराम नाम संकीर्तन को लेकर थरेरी ग्राम के साथ-साथ अन्य आसपास के ग्रामों में भी आस्था की बड़ी लहर चल रही है ।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
अदिति न्यूज (सतीश लमानिया)
मां राज राजराजेश्वरी मंदिर समिति थरेरी