Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

04 सटोरिये सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़े गये, नगद 10 हजार 290 रूपये जप्त : आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष जाखड (भा.पु.से.), एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री सोनू कुर्मी

Aditi News Team

Fri, Jul 24, 2026

04 सटोरिये सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़े गये, नगद 10 हजार 290 रूपये जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष जाखड (भा.पु.से.), एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री सोनू कुर्मी के मार्ग दर्शन में थाना बेलबाग की गठित टीम द्वारा 4 सटोरियों के सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 10 हजार 290 रूपये जप्त किये गये है।

थाना प्रभारी बेलबाग श्री जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि दिनांक 23-7-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि पाण्डे अस्पताल के सामने संगम चाय की दुकान के पास अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिख रहा हैं, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, संगम चाय दुकान के पास मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति सट्टा पट्टी लिखते हुये अवैध लाभ अर्जित करते दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम अच्छेलाल चौधरी उम्र 40 वर्ष निवासी सिंधी केम्प बाबा रोड हीरा पहलवान के घर के पास हनुमानताल, विजय कुमार गुप्ता उम्र 58 वर्ष निवासी सरस्वती कालोनी कोतवाली, प्रदीप कोरी उम्र 36 वर्ष बल्दीकोरी की दफाई घमापुर एवं संजय जैन उम्र 59 वर्ष निवासी शांतिनगर गोहलपुर को सट्टा पट्टी लिखते हुयेे रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपियों के कब्जे से प्रथक-प्रथक क्रमशः 5 नग सट्टा पट््टी तथा नगदी 3 हजार 120 रूपये, 5 नग सट्टा पट्टी एवं 2 हजार 180 रूपये, 4 नग सट्टा पट्टी एवं 2 हजार 350 रूपये तथा 3 नग सट्टा पट्टी व नगदी 2 हजार 640 रूपये जप्त किये गये।

इस प्रकार चारों सटोरियों के कब्जे से 17 नग सट्टा पट्टी तथा 10 हजार 290 रूपये जप्त करते हुये चारों सटोरियों के विरूद्ध पृथक पृथक धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिकाः- सटोरियों को अवैध सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकड़ने में प्रधान आरक्षक उमाशंकर यादव, आरक्षक मोहित, अभिमन्यू, अखिलेश की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें