Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

शिक्षक से एरियर की राशि को निकालने के ऐवज में आरोपी वोमेंद्र रोकड़े बाबू द्वारा 4000/- रुपए रिश्वत की मांग की गई थी

देश के उत्तरी तट के पास दो ज़बरदस्त भूकंप आए, जिससे राजधानी काराकस में कई इमारतें ढह गईं

गायत्री जयंती पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम स्थानीय गायत्री पीठ मे धूमधाम से संपन्न हुआ

मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया द्वारा सांसद विकास निधि से 35 लाख की राशि स्वीकृत

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में फिर बाघ ने ग्रामीण को बनाया अपना निवाला, महुआ की गोही बीनने गया था ग्रामीण,

शिक्षकों ने टीईटी परीक्षा के विरोध में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा : गाडरवारा में नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता पाने और टीईटी परीक्षा के विरोध में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Aditi News Team

Sat, Apr 11, 2026

‌शिक्षकों ने टीईटी परीक्षा के विरोध में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन

नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता पाने और टीईटी परीक्षा के विरोध में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

गाडरवारा - पच्चीस तीस साल की सेवा पूर्ण कर चुके शिक्षकों को टीईटी परीक्षा पास करने की अनिवार्यता के विरोध में और नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे शिक्षकों ने शनिवार को विरोध दर्ज कराते हुए धरना दिया।

साईं खेड़ा , चांवरपाठा और चीचली विकास खंड के शिक्षकों ने संयुक्त मोर्चा के बैनर तले एकजुट होकर पलोटन गंज के समीप पार्क में धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन की शुरुआत मां नर्मदा, सरस्वती और हनुमंत लाल की पूजा अर्चना से हुई।

इस अवसर पर धरना दे रहे राज्य अध्यापक संघ के प्रांतीय कोषाध्यक्ष नगेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर जबरन टीईटी की अनिवार्यता थोपना सरासर अन्याय है।

जब हमारी नियुक्ति हुई, तब जो नियम थे, जो मापदंड थे,उन्हें पूरा करके हमने अपनी सेवा प्राप्त की,फिर आज सेवा के अंतिम पड़ाव पर खड़े शिक्षकों पर नए नियम थोपना , कहां का न्याय है?

यह मुद्दा परीक्षा पास या फेल होने का नहीं है, यह मुद्दा शिक्षकों के सम्मान, ,अधिकार और न्याय का है।

जब जीवन का एक बड़ा हिस्सा हमने शिक्षा को समर्पित कर दिया, तो अब इस उम्र में हम पर परीक्षा का बोझ डालना किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है!

इस अन्याय के खिलाफ सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी। उन्होंने आगे कहा कि हम लोग तो माननीय सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन दायर कर चुके हैं,अब शासन का भी दायित्व वह रिव्यू पिटीशन दाखिल कर शिक्षकों के हक में खड़ी हो।धरना के दौरान शिक्षक सचिन नेमा, अखिलेश्वर कौरव, अर्पणा ब्राउन, विजेन्द्र कौरव, अर्चना नामदेव,हल्के वीर पटेल, मनीष शंकर तिवारी , सोमनाथ बसेड़िया, सुरेन्द्र पटेल, ज्योत्स्ना दुबे, मंजुला शर्मा, सोमनाथ बसेड़िया, वंशीलाल अहिरवार,तहसील अध्यक्ष मलखान सिंह मेहरा, मालती मेहरा, अल्पना नाहर, प्रभात रुसिया, राजेंद्र गुप्ता, रत्नेश चौबे, योगेन्द्र झारिया, ,सतीश नाईक, कमलेश दुरबार, राघवेन्द्र चौधरी, राजेश कौरव, लक्ष्मीकांत कौरव,महेश दास बैरागी, सुमित यादव, भानुप्रताप राजपूत, दौलत सिंह पटेल, रामावतार पटेल, राघवेन्द्र गुप्ता ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में चांवरपाठा, चीचली और साईं खेड़ा विकास खंड के शिक्षक, शिक्षिकाओं ने भाग लिया।

धरना प्रदर्शन का संचालन देवेन्द्र बसेड़िया और आभार प्रदर्शन वेणी शंकर पटेल ने किया।

अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध स्वरूप एवं प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता दिए जाने को लेकर अध्यापक संयुक्त मोर्चा ने तहसील मुख्यालय गाडरवारा में माननीय मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश एवं माननीय स्कूल शिक्षामंत्री महोदय मध्यप्रदेश के नाम से एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर,शिक्षक संयुक्त मोर्चा

जरूरी खबरें