Tuesday 27th of October 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण

बलराम कृषि महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संबोधित किसानों की समृद्धि और कृषि विकास पर दिया जोर

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता — कृषि उपकरणों की चोरी करने वाले 4 शातिर चोर 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार

70 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में रीवा, सागर, नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

जुआ खेलते 16 जुआड़ी रंगे हाथ पकड़े गये, नगद 13 हजार 70 रूपये जप्त

गौ माता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिलाने सौंपा प्रार्थना पत्र : नरसिंहपुर में गौ सेवकों ने पैदल रैली निकालकर अपर कलेक्टर को 4 लाख 16 हजार 8 सो 63 हस्ताक्षर सहित सौंपे प्रार्थना पत्र

Aditi News Team

Tue, Jul 28, 2026

गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने सौंपा प्रार्थना पत्र

नरसिंहपुर में गौ सेवकों ने पैदल रैली निकालकर अपर कलेक्टर को 4 लाख 16 हजार 8 सो 63 हस्ताक्षर सहित प्रार्थना पत्र सौंपे

नरसिंहपुर कार्यक्रम की गतिविधि

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत बरिया वाले हनुमान मंदिर नरसिंहपुर में सुबह 8:00 से 9;15 बजे तक विजय महामंत्र का जाप किया गया।इसके बाद 9:30 से 11:30 बजे तक पूज्य साधु संतों द्वारा गौ माता के संदर्भ में सभी गौ सेवकों को मार्गदर्शन दिया गया । फिर श्री राम धुन संकीर्तन करते हुए हस्ताक्षर युक्त प्रपत्रों को सिर पर रख कर जिले के सभी गौ भक्तों ने पैदल यात्रा रैली निकालकर अपर कलेक्टर नरसिंहपुर को हस्ताक्षर अपलोड डिजिटल पेन ड्राइव चार प्रति में, 4 लाख 16 हजार 863 हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र सौंपा ।

गौ सम्मान आव्हान अभियान का प्रमुख उद्देश्य

आपको बता दें कि संपूर्ण भारत में चल रहे गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत नरसिंहपुर जिले में भी गौ सेवकों ने गौ माता की सेवा सुरक्षा और सम्मान के लिए अपर कलेक्टर को यह प्रार्थना पत्र सौंपा । जिसमें पूरे देश से गौ हत्या पूर्णतः बंद करने की मांग तथा गौ माता को राष्ट्रमाता / राष्ट्र आराध्य या राष्ट्र धरोहर का सम्मान देने के लिए केंद्रीय स्तर पर कड़ा कानून बनाने की मांग की गई है। वहीं गौ माता की सेवा के लिए गौ मंत्रालय व गोचर बोर्ड बनाकर,गोचर भूमि खाली करने आदि की मांगो को लेकर गौसेवकों ने राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री,राज्यपाल मुख्यमंत्री के नाम से कलेक्ट्रेट में सौंपा प्रार्थना पत्र।

संतजनों एवं गौ सेवकों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर आयोजन के अध्यक्ष महंत बालक दास महाराज गाडरवारा,महंत रघुनाथ दास महाराज बडा मंदिर बरमान घाट,भगवताचार्य मनीष पाठक गोटेगांव से,अमृतानंद सन्याशी महाराज,नगर पुरोहित पंडित चंद्रकांत चौबे, तेंदूखेड़ा से संत दीपिका देवी,बनखेडी सिया जू गौ शाला टेकापार संचालक,अर्जुन भारती महाराज, केरपानी वाले महाराज,महाकाल महाराज आदि संतगण एवं गो सेवकों में राजू सिंह राजपूत,महेंद्र सिंह चौहान,गाडरवाड़ा से बसंत जोशी,रानी देवी हरदेनिया,सतीश लमानिया,सौरभ गुर्जर,महेंद्र भार्गव,अमन भार्गव,भरत कौरव,राकेश कुशवाहा,मोनू राजपूत,रमाकांत शुक्ला,तेंदूखेडा से भगवानदास चडार,दीपेश नामदेव,खुमान सिंह लोधी बहोरीपार,रामकुमार लोधी करेली, धनंजय तिवारी, शिवदयाल ठाकुर, कमलेश घोषी, शालकराम पटैल, राजेश चडार, चंद्रमोहन प्रजापति, चरन पटेल, जगदीश पटेल, राधेश्याम साहू,राजा जाटव, राजकुमार जाटव, जिले के सभी तहसीलों के गो सेवक बड़ी संख्या में उपस्थिति रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गो सम्मान आव्हान अभियान नरसिंहपुर

जरूरी खबरें