Sunday 5th of April 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर में प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने संकल्प से समाधान अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर को किया संबोधित

नरसिंहपुर जिले को गौरव प्रदान करने वाले महान व्यक्तित्व श्रेष्ठ विचारधारा पर कार्य करने वाले व्यक्तियों का होगा सम्मान

जवाहर नवोदय विद्यालय बोहनी में कुमारी दीक्षा पाटकर ने अपनी शिक्षा पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बोहनी से पूर्ण की है

कक्षा में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त को किया गया पुरूस्कृत

सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान कछपुरा माल गोदाम के पास दबिश दी गयी, और आरोपी को रेल्वे ट्रेैक के पास से पकड़ा

सरकार की योजनाओं का लाभ सभी हितग्राहियों तक पहुंचे- प्रभारी मंत्री : नरसिंहपुर में प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने संकल्प से समाधान अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर को किया संबोधित

Aditi News Team

Sat, Apr 4, 2026

सरकार की योजनाओं का लाभ सभी हितग्राहियों तक पहुंचे- प्रभारी मंत्री श्री राजपूत

प्रत्येक हितग्राही आगे आकर सरकार की योजनाओं का लाभ लें

प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने संकल्प से समाधान अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर को किया संबोधित

शिविर में शासन की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभांवित किया गया

नरसिंहपुर।प्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण और जिले के प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि हमारी सरकार ने संकल्प लिया है कि हर समस्या का स्थानीय स्तर पर निराकरण करेंगे। अब कोई भी नागरिक को अपनी समस्याओं को लेकर दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। आपकी समस्याओं का निराकरण स्थानीय स्तर पर ही पूरा हो, इसके लिए शिविर लगाए जाएंगे और इन शिविरों में सभी समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। शासन की योजनाओं का लाभ देना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि स्थानीय स्तर पर लगने वाले शिविरों में जरूर आएं और अपनी समस्याओं का निराकरण कराएं। प्रभारी मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत शनिवार को पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित संकल्प से समाधान अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर को संबोधित कर रहे थे। प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर संकल्प से समाधान अभियान के तहत आयोजित शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान उपस्थित समस्त अतिथियों के द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् का गायन हुआ।

प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि भारत सरकार ने जरूतमंद व्यक्तियों को आयुष्मान योजना का लाभ देकर उन्हें गंभीर बीमारियों में राहत प्रदान की है। सरकार समस्त योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है। हितग्राहियों को आगे आकर शासन की योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों को शासन की योजनाओं की जानकारी दें, जिससे वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन को सशक्त बना सकें। सरकार ने सड़क, बांध, बिजली, शिक्षा, नल-जल योजना जैसी कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की है। प्रदेश में लाड़ली बहना योजना का लाभ देकर महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। प्रदेश में किसानों के लिए सिंचाई के रकबे में बढ़ोत्तरी की गई है, इससे किसानों के फसलों का उत्पादन बढ़ा है।

प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार किसानों को किसान सम्मान निधि की राशि देकर प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले में राजस्व संबंधी समस्याओं का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता से करें। नागरिकों को राजस्व संबंधी छोटे-छोटे कार्यों के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने बताया कि सरकार गरीब, वंचित और जरूरतमंद उपभोक्ताओं को नि:शुल्क राशन वितरण कर रही है। सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन और नागरिक साथ-साथ चलेंगे, तो इससे योजनाओं का क्रियान्वयन सफल होगा, यह हमें संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि आगामी जनगणना वर्ष 2027 के तहत आपके मकान और परिवार की जानकारी लेने अधिकारी आएंगे, तो आप इस कार्य में उनका सहयोग करें। प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने आयोजित शिविर में हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित किया। उन्होंने इस दौरान पीजी कॉलेज परिसर में विभिन्न विभागों के द्वारा शासन की विकास योजनाओं एवं उपलब्धियों के संबंध में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

आयोजित संकल्प से समाधान अभियान के तहत जिला स्तरीय शिविर को विधायक तेंदूखेड़ा श्री विश्वनाथ सिंह पटेल, विधायक गोटेगांव श्री महेन्द्र नागेश, पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल व नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज दुबे ने भी संबोधित किया। उन्होंने संकल्प से समाधान अभियान के तहत शासन की योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने कई विकास कार्य कराकर लोगों को सहूलियतें प्रदान की है। हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभांवित किया जा रहा है। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह और सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश ने संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविरों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया व उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता राजेन्द्र ठाकुर, विधायक तेंदूखेड़ा श्री विश्वनाथ सिंह पटेल व विधायक गोटेगांव श्री महेन्द्र नागेश, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज दुबे, पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल, श्री रामसनेही पाठक, कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा, सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री उदय सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया, डिप्टी कलेक्टर सुश्री सानू चौधरी व श्रीमती देवंती परते, सीएमओ नगर पालिका नरसिंहपुर श्री नीलम चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि, हितग्राही और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Tags :

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश,

प्रदेश शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण और जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति नीलेश काकोड़िया

उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता राजेन्द्र ठाकुर,

तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल

विधायक गोटेगांव महेन्द्र नागेश

पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटेल,

नगर पालिका अध्यक्ष नीरज दुबे,

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा,

जरूरी खबरें