Saturday 18th of April 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिला अस्पताल में टाइप 1 डायबिटीज़ से प्रभावित लोगों के लिए साप्ताहिक क्लिनिक

सांईखेड़ा में गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गौ सेवकों ने किया व्यापक प्रचार प्रसार

युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल इतवारा बाजार नरसिंहपुर का

किसान की याचिका पर हाईकोर्ट सख्त,अधिकारियों को नोटिस

अवैध की तस्करी में प्रयुक्त एक कार भी की गयी जप्त। • लगभग 4 लाख रूपये मशरूका किया गया जप्त

27 अप्रैल 2026 को प्रार्थना पत्र सौंपे जाने को लेकर नगर में : सांईखेड़ा में गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत गौ सेवकों ने किया व्यापक प्रचार प्रसार

Aditi News Team

Sat, Apr 18, 2026

गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत सांईखेड़ा में गौ सेवकों ने किया व्यापक प्रचार प्रसार

सांईखेड़ा में गौ सम्मान आवाहन अभियान के माध्यम से गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने हेतु 27 अप्रैल 2026 को प्रार्थना पत्र सौंपे जाने को लेकर नगर के बाजार क्षेत्र में गौ भक्तों ने किया सघन प्रचार प्रसार किया।

जिसमें गाडरवारा एवं सांईखेड़ा के गौ भक्तों ने संयुक्त रूप से सांईखेड़ा नगर के स्थानीय लोगों से मिलकर दुकानदारों,सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों से जन संपर्क कर 27 अप्रैल 2026 को तहसील स्तर पर अनुविभागीय दंडाधिकारी राजस्व (एसडीएम) एवं तहसील के मुखिया तहसीलदार को तथा जिला स्तर पर जिला कलेक्टर को सौंपे जा रहे प्रार्थना पत्र में सम्मिलित होने की अपील की गई ।

गौ सम्मान आव्हान अभियान के मुख्य उद्देश्य हैं गौ माता की सेवा हो सुरक्षा हो और उन्हें सम्मान मिले। जिसके तहत भारत से गौ माता की हत्या पर पूर्णतः प्रतिबंध लगे,अर्थात गौ हत्या पूर्णतः समाप्त हो। गौ माता को राष्ट्रमाता,राष्ट्र देव,राष्ट्र आराध्या राष्ट्र धरोहर अथवा राष्ट्र आधार का सम्मानित पद प्रदान करें। देशी गो नंदी को भी सम्मान मिले। गो सेवा हेतु केन्द्रीय कानून लागू हो और केंद्रीय गो सेवा मंत्रालय बने। गोचर बोर्ड बने, चारा सुरक्षा नीति तय हो, गौ आधारित कृषि सुनिश्चित हो। ये सभी मजबूत इरादे के साथ यह प्रार्थना पत्र सौंपे जा रहे है जिसका क्षेत्रवासियो का भी इस पुनीत कार्य में भरपूर समर्थन भी मिल रहा है।

यह जन अभियान पूरे देश में एक साथ किया जा रहा है जो कि गैर राजनीतिक है और न ही किसी व्यक्ति विशेष या संगठन से जुड़ा है।अपितु इस अभियान कार्यकारिणी की प्रधान संरक्षक वेद लक्षणा गौ माता है एवं अध्यक्ष नंदी महाराज हैं। इस अभियान का भारतीय परंपरा के समस्त आराध्य देवी देवताओं के आशीर्वाद से संचालन हो रहा है। इस अभियान में भारतीय परंपरा के समस्त आचार्य, संत, महापुरुष, गौ संत,गौ भक्त, गो रक्षक, गो पालक, गो पुत्र, गो वत्स और समस्त गौ प्रेमी जन का भरपूर सहयोग एवं समर्थन मिल रहा है।

इस सघन प्रचार प्रसार के अवसर पर गाडरवाड़ा एवं सांईखेड़ा के गो सेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गौ सम्मान आव्हान अभियान

श्री गोपाल परिवार संघ

जरूरी खबरें