Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

बाघ ने फिर बनाया ग्रामीण को अपना निवाला वन विभाग की टीम मौके पर : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में फिर बाघ ने ग्रामीण को बनाया अपना निवाला, महुआ की गोही बीनने गया था ग्रामीण,

Aditi News Team

Thu, Jun 25, 2026

फिर बाघ ने बनाया ग्रामीण को अपना निवाला वन विभाग की टीम मौके पर

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में फिर बाघ ने ग्रामीण को बनाया अपना निवाला, महुआ की गोही बीनने गया था ग्रामीण, घंटों बैठा रहा बाघ शव के पास

उमरिया - जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में मानव एवं वन्य जीव द्वंद्व थमने का नाम नहीं ले रहा है, आए दिन बाघ इंसानों को अपना निवाला बनाने में लगा हुआ है, कहीं घर में घुस कर मार रहा है तो कहीं घर ने निकल कर गांव के बाहर जाते ही अपना शिकार बना रहा है अभी कुछ दिन पूर्व ही घर में घुस कर महिला को मौत के घाट उतारा था और उसके दूसरे ही दिन उसके भतीजे को भी मार दिया और आज महुआ की गोही बीनने गए ग्रामीण को अपना निवाला बना लिया है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है, इतना ही बाघ घंटों शव के पास बैठा रहा l

पनपथा एस डी ओ भूरा गायकवाड़ ने बताया कि ग्राम चन्सुरा निवासी अन्नू रजक पिता काशी रजक उम्र लगभग 60 वर्ष की आज सुबह बाघ के हमले में मौत हो गई है पनपथा बफर रेंज अंतर्गत बीट उत्तर पलझा क्षेत्र के कक्ष क्रमांक आर एफ 604 जरवाही नदी के पास महुआ की गोही बीनने गया था तभी बाघ ने अपना निवाला बना लिया, काफी तलाश के बाद अन्नू रजक का शव झाड़ियों में दिखा लेकिन बाघ वहीं बैठा था जिसके चलते वन विभाग की टीम काफी मशक्कत के बाद बाघ को हटाने में सफल हुई है तब मृतक का शव निकाला गया है, पुलिस मौके पर पहुंच कर शव पंचनामा कार्रवाई कर रही है l

गौरतलब है कि लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है, ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग हमारी सुरक्षा के लिए कुछ नहीं कर रहा है, हमारी सुरक्षा की जाय जिससे हमारा परिवार बचा रह सके, कायदे से गश्त हो और बाघों को गांव से दूर भगाया जाय l

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र

जरूरी खबरें