Tuesday 1st of September 2026

ब्रेकिंग

क्या था आत्मघाती कदम का कारण?

थाना करेली अंतर्गत अवैध शराब की तस्करी करते एक आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

विधायक श्री पटेल ने भगत सिंह वार्ड में मंदिर निर्माण के लिए किया भूमिपूजन तेंदूखेड़ा से डोभी तक निकली यात्रा,

टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय ने महिला CHO रितु अहिरवार को समझाया मरीज का BP नापने का सही तरीका

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

गाडरवारा में आज गौ सम्मान आव्हान अभियान को लेकर रात्रि 8 बजे बैठक : प्रधान संरक्षक वेद लक्षणा गौ माता (आद्य शक्ति मां सुरभि) एवं अध्यक्ष नंदी बाबा (नीलमणि वृषभदेव) के सानिध्य में

Aditi News Team

Thu, Apr 9, 2026

जय गौ माता जय गोपाल

गाडरवारा में आज गौ सम्मान आव्हान अभियान को लेकर रात्रि 8 बजे बैठक

गाडरवारा। जैसा कि आप सभी गौ भक्तों को विदित होवे कि पूरे भारतवर्ष में प्रधान संरक्षक वेद लक्षणा गौ माता (आद्य शक्ति मां सुरभि) एवं अध्यक्ष नंदी बाबा (नीलमणि वृषभदेव) के सानिध्य में एवं भारतीय परंपरा के समस्त आराध्या देवी देवता के आशीर्वाद से तथा गैर रजनीतिक रुप से गौ सम्मान आवाहन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनाने का सौभाग्य हम सभी को भी प्राप्त हुआ है यह गौ माता की हम पर बड़ी ही अनूठी कृपा है जिसके चलते हम सभी इस अभियान से जुड़े हुए हैं और जो नहीं जुड़े हैं वे भी इस अभियान में जुड़कर गौ माता के दूध के कर्ज का फर्ज अदा कर अपना सहयोग करें।

आप सभी गौ भक्तों से विनम्र आग्रह है कि इस अभियान के प्रचार प्रसार में आप ईमानदारी से अपनी अहम भूमिका अदा कर गौ माता के सच्चे सपूत होने का परिचय अवश्य दे।

आप सभी को विदित होवे कि हम सभी 27 अप्रैल 2026 को अपनी अपनी तहसीलों में गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाने के लिए महामहिम राष्ट्रपति एवं माननीय प्रधानमंत्री महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय को शांतिप्रिय तरीके से एक प्रार्थना पत्र तहसील के अधिकारियों द्वारा सौंपेंगे ।जिसमें आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है।

अतः गौ सम्मान अभियान को सफल बनाने एवं बृहद तैयारियां को लेकर आज गाडरवारा नगर के पुराने बस स्टैंड के पास खिरका मंदिर में समय रात्रि 8 बजे से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। इस महत्वपूर्ण बैठक में गौ भक्तों को गौ सम्मान आव्हान अभियान से जोड़ने एवं प्रचार प्रसार को गति प्रदान करने तथा जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।जिसमें आप सभी की उपस्थिति प्रार्थनीय है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

समस्त गौ भक्त

जरूरी खबरें