Thursday 25th of June 2026

ब्रेकिंग

258 घनमीटर रेत ज़ब्त, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक हाईवा पर कार्रवाई

शिक्षक से एरियर की राशि को निकालने के ऐवज में आरोपी वोमेंद्र रोकड़े बाबू द्वारा 4000/- रुपए रिश्वत की मांग की गई थी

देश के उत्तरी तट के पास दो ज़बरदस्त भूकंप आए, जिससे राजधानी काराकस में कई इमारतें ढह गईं

गायत्री जयंती पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम स्थानीय गायत्री पीठ मे धूमधाम से संपन्न हुआ

मंत्री उदय प्रताप सिंह की पहल पर राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया द्वारा सांसद विकास निधि से 35 लाख की राशि स्वीकृत

नरसिंहपुर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं : जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती सिंह ने छात्रा जमना लोधी को तत्काल उपलब्ध कराई विजुअल किट व छड़ी

Aditi News Team

Tue, Apr 7, 2026

जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती सिंह ने छात्रा जमना लोधी को तत्काल उपलब्ध कराई विजुअल किट व छड़ी

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं

नरसिंहपुर।कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में जिले के ग्राम शाहपुर की छात्रा जमना लोधी ने आवेदन प्रस्तुत कर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह को अवगत कराया कि वह कक्षा 12 वीं में अध्ययनरत हैं, किन्तु आंखों से कम दिखाई देने के कारण उन्हें पढ़ाई में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने छात्रा की समस्या को गंभीरता के साथ सुना और तत्काल मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया। उन्होंने छात्रा जमना लोधी को विजुअल किट प्रदान की। साथ ही आवागमन में सुविधा के लिए सहायक छड़ी भी उपलब्ध कराई गई। इस त्वरित कार्रवाई से छात्रा एवं उसके परिजनों ने कलेक्टर का आभार व्यक्त किया। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर सहायता पहुंचे, जिससे वे अपने जीवन में आगे बढ़ सकें और किसी भी प्रकार की कठिनाई उनके विकास में बाधा न बने।

जनसुनवाई में विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल 110 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। कलेक्टर श्रीमती सिंह ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण किया। जिन आवेदन पत्रों का तत्काल निराकरण नहीं हो सका, उन आवेदन पत्रों को निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें