जन्मदिन के अवसर पर विद्यार्थियों को प्रदान किया गया ज्ञानवर्धक साहित्य : समीपस्थ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ के विद्यालय परिवार द्वारा विद्यालय में
Aditi News Team
Sat, Jul 25, 2026
जन्मदिन के अवसर पर विद्यार्थियों को प्रदान किया जाता है ज्ञानवर्धक साहित्य
गाडरवारा।समीपस्थ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ के विद्यालय परिवार द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत बालक /बालिकाओं को उनके जन्मदिन के अवसर पर नैतिक शिक्षा से परिपूर्ण सतसाहित्य एवं ज्ञानवर्धक साहित्य भेंट करने की श्रृंखला आरम्भ की गयी है आज बिटिया कु. निकिता मेहरा(कक्षा नवमीं) एवं बिटिया कु. वंशिका राजपूत (कक्षा बारहवीं ) को जन्मदिन के अवसर पर परम्परानुसार दोनों को सतसाहित्य भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ विद्यार्थियों ने भी शुभकामनाएं प्रदान की।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हौरीकलाँ