Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

नैनपुर छेत्र की ग्राम पंचायत पाला सुंदर के- ग्राम बरगांव में : इस भीषण धूप और गर्मीं में- सुनसान खेत पर पैरा कि डेर पर- तडपती मिली नवजात

Aditi News Team

Sun, Apr 19, 2026

नैनपुर छेत्र की ग्राम पंचायत पाला सुंदर के- ग्राम बरगांव में

इस भीषण धूप और गर्मीं में- सुनसान खेत पर पैरा कि डेर पर- तडपती मिली नवजात

नैनपुर / मंडला- खबर मध्यप्रदेश कि- मंडला जिले के- नैनपुर थाना क्षेत्र से है- जंहा से इंसानियत को झकझोर देने वाली एक बेहद दुखद- निंदनीय- व शर्मनाक खबर सामने आई है- जहां कीसी दरिन्दा ने इस भीषण- धूप और गर्मी में एक नवजात बच्ची को लावारिस हालत में धान के पैरा के ढेर में छोड़कर भाग गया।

18 अप्रैल-2026 दिन शनिवार कि घटना

प्राप्त जानकारी अनुसार-18 अप्रैल-2026 दिन शनिवार को- नैनपुर थाना छेत्र के अंतर्गत आने बाली ग्राम पंचायत पाला सुंदर के- ग्राम बरगांव में- गांव के बाहर एक सुनसान खेत पर रखे पैरों कि ढेर से एक नवजात बच्ची कि चींखने कि आवाज सुनाई दी- तब ग्रामीणों ने नवजात कि आबाज सुनकर मौंके पर जाकर देखा- तो सबकी आंखे फटी कि फटी रह गई- क्योंकी उस पैरा कि डेर पर- इस चिलचिलाती धूप में एक नवजात बच्ची पडी तड़प रही थी- और जिसे देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया

ग्रामीणों ने जब देखा- तब ठीक नहीं थी नवजात बच्ची हालत

जबतक स्थानीय लोगों कि नजर उस नन्हीं नवजात पर पडती तबतक काफी देर हो चुकी थी- बताया जा रहा है कि- जिस समय ग्रामीणों ने बच्ची को देखा उस समय- बच्ची कि हालत बहुत नाजुक थी।

न जाने कितनी देर से इस भीषण धूप और गर्मीं में तड़प रही थी नवजात बच्ची

पता नहीं- उस दुष्ट ने नवजात बच्ची को कितना समय बंहा छोड़कर भागा था- और ऐ नन्हीं कली ना जाने कितनी देर तक इस भयानक- भीषण- चिलचिलाती धूप- और गर्मी से संघर्ष करती रही।

ग्रामीणों ने ऐंबुलेंस की इंतजार किए वगैर मोटर साइकिल से नवजात को लेकर पंहुचे अस्पताल- फिर भी नहीं बची नवजात कि जान

फिर स्थानीय लोगों ने मानवता दिखाते हुए- नवजात बच्ची को समय पर उपचार मिल सके- और उसकी जान बचाई जा सके- सोचकर ऐंबुलेंस वाहन कि इंतजार किए वगैर- मोटर साइकिल से तत्काल- नवजात बच्ची को सिविल अस्पताल नैनपुर लेकर पंहुच गए- और नवजात बच्ची की अस्पताल पंहुचते ही- डॉक्टरों की टीम तत्काल पूरी गम्भीरतापूर्वक नवजात बच्ची का उपचार शुरू कर दिया- लेकिन नवजात कि हालत इतनीं गंभीर थी कि- डाक्टरों के लाख कोशिशों के बाद भी- उपचार के दौरान उस नवजात ने दम तोड़ दिया

नैनपुर छेत्र के बरगांव में घटित इस अमानवीय घटना के बाद छेत्र में मचा हड़कंप- छेत्रिय व स्थानीय लोगों में चिंता के साथ आक्रोश का माहौल

दोस्तो- नैनपुर छेत्र के पाला सुंदर ग्राम पंचायत कि- ग्राम बरगांव- में नवजात बच्चे के मिलने की खबर लगते ही पूरे नैनपुर छेत्र में- हड़कंप मच गया- और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद- इस शर्मनाक घटना को लेकर स्थानीय निवासियों में गहरी चिंता और आक्रोश का माहौल है- नैनपुर के पाला सुंदर ग्राम पंचायत में घटित इस अमानवीय घटना ने- पूरा नैनपुर छेत्र सहित समूचे जिलेभर के लोगों को स्तब्ध कर दिया है- और पाला सुंदर ग्राम पंचायत- सहित पूरे नैनपुर क्षेत्र में- तो जैंसे सन्नाटा पसरा हुआ है- छेत्रिय व स्थानीय लोगों में- इस शर्मनाक घटना को लेकर- भारी रोष और निराशा देखी जा रही है- इसके अलावा सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद- ऐ खबर पूरे जिलेभर में चर्चा का विषय बना हुआ है- लोग- नैनपुर क्षेत्र में घटित इस अमानवीय घटना कड़ी निंदा कर रहे हैं

घटना कि खबर लगते ही- मौके पर पंहुचे- नैनपुर तहसीलदार व थाना प्रभारी

घटना की सूचना मिलते ही नैनपुर थाना प्रभारी और नायब तहसीलदार- मौके पर पहुंचे और- पूरी घटना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी लेकर- व नवजात बच्ची कि शव को कब्जे में लेकर पुलिस आंगे की कार्रवाई कर रहा है- व पुलिस अब पूरी गम्भीरता से मामले कि जांच कर रहा है- और बच्ची को लावारिस छोड़ने वाले- दरिंदो की तलाश में जुट गई है।

पहले भी नैनपुर छेत्र में- लावारिस हालत में मिल चुका है नवजात

आपको बता दें कि नैनपुर छेत्र में लावारिस स्थिती में नवजात का मिलने की ऐ पहली घटना नहीं है- नैनपुर क्षेत्र में पहले भी ऐसी घटना सामने आ चुका हैं- जहाँ दिसंबर-2024 में एक- इसी तरह कि मामले में पुलिस ने- नवजात बच्ची को- बाहर छोड़ने वाले माता- पिता ( साली- जीजा ) को गिरफ्तार किया था- और नैनपुर क्षेत्र में बार बार घट रहीं ऐसी अमानवीय घटना चिंता के साथ साथ चिंतन का बिषय है

रिपोर्टर दिनेश यादव

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

मंडला

नैनपुर

जरूरी खबरें