Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

नरसिंहपुर अनियंत्रित कंटेनर ने गोवंशों को रौंदा,10 की मौत,3 गंभीर घायल : नरसिंहपुर के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित जलसा ढाबा के पास की घटना

Aditi News Team

Thu, Aug 13, 2026

NH-45 पर भीषण हादसा अनियंत्रित कंटेनर ने गोवंशों को रौंदा, 10 की मौत, 3 गंभीर घायल

नरसिंहपुर जिला के तेंदूखेड़ा में भोपाल-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-45 (NH-45) पर ढिलवार-मदनपुर स्थित 'जलसा ढाबा' के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है। यहाँ तेज़ रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे और मार्ग पर बैठे गोवंशों को बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में 10 गोवंशों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

तेज़ रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय नेशनल हाईवे-45 पर गोवंश सड़क पर मौजूद थे। इसी दौरान तेज़ रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात कंटेनर चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि गोवंश सड़क पर काफी दूर तक घसीटते चले गए।

जिले के ज़िम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण आखिर मौन क्यों,

जबकि नरसिंहपुर जिले मे विभिन्न दुर्घटनाओं से गो माताओं की आए दिन मौतें हो रही है उसके बाद भी सख्त कार्रवाई का न होना बड़ा सवाल ?

नरसिंहपुर जिले में हो रही लगातार दुर्घटनाओं के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए गए जिसके चलते आय दिन नरसिंहपुर जिले में गौ माता की मौत हो रही है, कई बार गौ सेवकों एवं गौ भक्तों ने ज्ञापन देकर कठोर कार्यवाही करने की मांग की गई लेकिन स्थानीय जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशाशन की ढुलमुल नीति के चलते आज फिर इन गो माता की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई।

एक बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि आखिर कब जागेगा जिले का प्रशासन क्या यूं ही जिले में गौ माता की मौत होती रहेगी या फिर लगेगा विराम।

आगे देखना यह है कि उक्त हादसे करने वाले वाहन चालक एवं वाहन मालिक को पुलिस गिरफ्तार कर कार्यवाही करेगी या फिर पुरानी घटनाओं जैसी ठंडे बस्ते में कार्यवाही को डाल कर सनातन की पहचान को खत्म करने में सहयोग करेगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें