गाडरवारा शक्कर नदी में तीन युवक डूबे दो मिले एक लापता : गणेश विसर्जन के दौरान घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी की घटना NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी,
Aditi News Team
Sun, Sep 27, 2026
शक्कर नदी में नहाने उतरा युवक तेज बहाव में बहा, NDRF का रेस्क्यू अभियान जारी
गाडरवारा। ग्राम घाटपिपरिया के समीप शक्कर नदी में शनिवार दोपहर एक युवक के डूबने की घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि युवक गणेश विसर्जन के लिए निकला था और इसी दौरान अपने दो दोस्तों के साथ नदी में नहाने के लिए उतर गया।
नदी में तेज बहाव होने के कारण तीनों युवक बहने लगे। इस दौरान दो युवक किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि शिव जाटव निवासी बारांझ तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल शिव जाटव का कोई पता नहीं चल सका है। NDRF की टीम लगातार नदी में तलाश और रेस्क्यू अभियान चला रही है। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
NDRF नरसिंहपुर