Friday 22nd of May 2026

ब्रेकिंग

गुजरात के खेल काम्प्लेक्स आनंद में इंडियन ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन पैरालंपिक कमेंटी भारत के द्वारा 3 दिवसीय

लकड़ी कारोबार को लेकर हुए विवाद में युवक रंजीत पटेल की मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की,धारा 302 जोड़ी जाएगी

जैन साधु-साध्वियों की सुरक्षा के इंतजाम एवं रीवा में दुर्घटना के दोषी को गिरफ्तार कर कठोर सजा दिलवाने के संबंध में

शहडोल आई जी की बड़ी कार्रवाई, लापरवाही बरतने पर टी आई सहित तीन पुलिसकर्मी निलम्बित, पुलिस अभिरक्षा से भागा था आरोपी

सायबर जागरूकता अभियान के तारतम्य में जीआरपी थाना गाडरवारा एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा

धरना स्थल पर जुटे किसान सभा के राष्ट्रीय नेता : बारहा बड़ा ग्रामपंचायत के वार्ड क्रमांक 4एवं 5में सड़क निर्माण सहित 6सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन धरना जारी

Aditi News Team

Fri, May 22, 2026

धरना स्थल पर जुटे किसान सभा के राष्ट्रीय नेता,

शासन प्रशासन का पुतला किया स्थापित

किसान सभा के आव्हान पर चीचली जनपद पंचायत अंतर्गत बारहा बड़ा ग्रामपंचायत के वार्ड क्रमांक 4एवं 5में सड़क निर्माण सहित 6सूत्रीय मांगो को लेकर अनिश्चित कालीन धरना के 32वे दिन जारी रहा, आज ही आंदोलनकारियों ने धरना स्थल पर शासन प्रशासन का आंख में पट्टी बांधे हुए पुतला को रखा है कि कब तक शासन प्रशासन की आंख से पट्टी खुलती है। आज के धरने में जिले के नेताओं सहित अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव बादल सरोज ने आकर समर्थन दिया। इस मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता रघुवर कुशवाहा ने की तत्पश्चात बारहा बड़ा इकाई द्वारा अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।

मुख्य वक्ता के रूप में बादल सरोज ने कहा कि किसान सभा द्वारा जिन मांगो के लिए संघर्ष करती है उसे जीतकर ही दम लेती है, पिछले दिनों तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ 13महीने 18दिन दिल्ली की वार्डर को घेरते हुए देश के मुखिया नरेंद्र मोदी को कानून वापिस लेने मजबूर कर दिया तो इधर क्या है। किसान सभा ने बारहा बड़ा से झामर तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर 163दिन धरना जारी रखा जब तक कि गांव तक दामल रोड नहीं बन गया तब तक जारी रहा,मोहपानी के ग्रामवासियों ने भ्रष्टाचार की अर्थी पैदल जिला तक निकाली अनिश्चितकालीन धरना चला जांच में 12लाख की रिकवरी पंचायत पर निकली। आज सरकार जो ढिंढोरा पीटतेजो कहते हैं हर घर नल, बिजली, सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं देश में उपलब्ध हैं और यहां सरकार की योजनाओं की पोल किसान सभा का यह धरना खोल रहा है जो हर बुनियादी सुविधा से वंचित है। जिसका हर व्यक्ति को अधिकार है।

जरूरत पड़ी तो तहसील जिला ही नहीं भोपाल राजधानी को घेरना पड़े, उग्र आंदोलन करना पड़े करेंगे। सभा को कनछेदी लाल कुशवाहा, अरविंद कुशवाहा, गीता बाई कुशवाहा, मनीषा कुशवाहा,रामसेवक कुशवाहा, जिला सचिव देवेंद्र वर्मा सहित अन्य लोगों ने संबोधित करते हुए समस्या का समाधान न होने तक धरना प्रदर्शन के अलावा उग्र आंदोलन करने का संकल्प लिया। धरने में राष्ट्रीय नेता बादल सरोज के अलावा, राज्य से उपेंद्र यादव,जगदीश पटेल, जिला से देवेंद्र वर्मा, नरेंद्र वर्मा, युदुराज वर्मा,कालूराम वर्मा,भेरूप्रसाद विश्वकर्मा , कमलेश विश्वकर्मा,प्रेमनारायण वर्मा सहित सैकड़ों महिला बच्चे एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।संचालन दिनेश कुशवाहा ने किया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

चीचली जनपद पंचायत अंतर्गत बारहा बड़ा ग्रामपंचायत

जरूरी खबरें