Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

गोटेगांव स्टेडियम एवं सिविल कोर्ट में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस : नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मिनी स्टेडियम एंव सिविल कोर्ट में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

Aditi News Team

Tue, Jun 23, 2026

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मिनी स्टेडियम एंव सिविल कोर्ट में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

गोटेगांव। करो योग रहो निरोग सिविल कोर्ट मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रियंवदा एस राजोरिया की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि निशा बर्डिया तथा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की योग प्रभारी पतंजलि की तहसील प्रभारी श्रीमती दुर्गा आर्य विशिष्ट अतिथि विधायक महेंद्र नागेश एवं समाज सेवी ओमकार सिंह लोधी की विशेष उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। न्यायाधीश प्रियंवदा राजोरिया ने कहा आज मैं जिस मुकाम पर हूं इसमें योग का महत्वपूर्ण योगदान है समाज सेविका श्रीमति निशा बर्डिया ने योग के साथ ध्यान पर विशेष जानकारी दी। विधायक महेंद्र नागेश ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत की प्राचीन संस्कृति योग को सारे विश्व के सामने रखकर भारत की गरिमा को बढ़ाया है। समाज सेवी ओमकार सिंह पटेल ने योग से कैसे निरोग रह सकते हैं योग के महत्व पर प्रकाश डाला। पंतजली के जिला प्रभारी राघवेन्द्र आर्य ने प्रोटोकॉल के अनुसार योग कराया इस अवसर पर पंतजली योग समिति जब जागो तभी सवेरा के अलावा समाज सेवी ज्ञान वर्डिया, पूरन पटेल, सुशील पटेल, कमल पटेल, विनोद जैन, एडवोकेट संघ के अभय जैन, भरत पटेल, गोपी विश्र्वकर्मा ,श्रीमती कंचन गुप्ता, स्नेहलता श्रीवास्तव द्रौपति लिल्हारे, सोनी लिल्हारे, प्रभा विश्वकर्मा, आदि की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही पतंजलि महिला योग समिति की राज्य प्रभारी श्रीमति डां पुष्पांजली शर्मा एवं जिला प्रभारी सुमन गुप्ता के मार्ग दर्शन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

गोटेगांव से शरद नेमा की रिपोर्ट।

Tags :

गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश

जरूरी खबरें