Tuesday 23rd of June 2026

ब्रेकिंग

सम्मेद गिरी गोसलपुर विद्यासागर सेवा आश्रम समिति दिव्योदय गोसलपुर में गौशाला के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों की बैठक हुई

नरसिंहपुर कोतवाली की कार्यवाही, एक आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक श्री ऋषिकेश मीना के सहयोग से जिले में अवैध खनन, परिवहन

सब जेल सिहोरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस मिनी स्टेडियम एंव सिविल कोर्ट में मनाया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस

योग, विधिक जागरूकता एवं सकारात्मक जीवन का संदेश: : सब जेल सिहोरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

Aditi News Team

Tue, Jun 23, 2026

रिपोर्टर अनिल जैन

योग, विधिक जागरूकता एवं सकारात्मक जीवन का संदेश:

सब जेल सिहोरा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

सिहोरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सब जेल सिहोरा में मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के मार्गदर्शन में आयोजित योग सप्ताह के समापन पर योग कार्यक्रम एवं विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया। 15 जून से 21 जून तक ऑनलाइन योग प्रशिक्षक द्वारा बंदियों एवं जेल स्टॉफ को नियमित योगाभ्यास कराया गया। मध्यप्रदेश योग आयोग के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया।

समापन अवसर पर अपर सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सिहोरा श्री संतोष कुमार कोल, अपर सत्र न्यायाधीश श्री एस. एस. झा, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री विशाल रिछारिया, श्रीमती रूपा मिश्रा एवं श्रीमती हिमांशी ठाकुर भारद्वाज उपस्थित रहे। योग सप्ताह के दौरान तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बंदियों एवं जेल स्टॉफ द्वारा सामूहिक रूप से योग एवं प्राणायाम का अभ्यास किया गया। न्यायाधीशगणों ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बंदियों एवं कर्मचारियों को नियमित योग एवं प्राणायाम अपनाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर आयोजित विधिक साक्षरता शिविर में बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता, उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों संबंधी जानकारी प्रदान की गई। न्यायिक अधिकारियों ने बंदियों को आत्मसुधार, सकारात्मक जीवनशैली एवं समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि प्रभारी जेलर श्री दिलीप नायक द्वारा जेल में सुधारात्मक एवं पुनर्वासात्मक गतिविधियों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में योग एवं प्राणायाम को बंदियों की दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाया गया है, जिसके अंतर्गत बंदी नियमित रूप से योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास करते हैं।कार्यक्रम के पश्चात न्यायिक अधिकारियों ने जेल का निरीक्षण कर बंदियों से चर्चा की तथा भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, सुरक्षा एवं बन्दियों के कल्याण संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। न्यायिक अधिकारियों ने सब जेल सिहोरा की सुव्यवस्थित जेल

व्यवस्थाओं, स्वच्छ एवं अनुशासित वातावरण पर संतोष व्यक्त करते हुए जेलर दिलीप नायक एवं जेल स्टॉफ द्वारा किए जा रहे सुधारात्मक प्रयासों की सराहना की।कार्यक्रम में जेल स्टॉफ एवं बंदीगण एवं तहसील विधिक समिति के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सब जेल सिहोरा

जरूरी खबरें