Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

साइबर ठगी करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, APK फाइल एवं eSIM तकनीक के जरिए देते थे वारदात को अंजाम

धोखाधड़ी की राशि ट्रांसफर करने वाले 11 बैंक खातों की जांच जारी,आरोपी के विरुद्ध 6 राज्यों में दर्ज हैं 11 आपराध दर्ज

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने मंगलवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने विभागीय अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 13 मई को मुंगवानी में आगमन को लेकर तैयारियों में जुटे जनप्रतिनिधि एवं जिले के अधिकारी

नरसिंहपुर पुलिस ने म्यूल अकाउंट से करोड़ों के ट्रांजेक्शन का किया खुलसा : धोखाधड़ी की राशि ट्रांसफर करने वाले 11 बैंक खातों की जांच जारी,आरोपी के विरुद्ध 6 राज्यों में दर्ज हैं 11 आपराध दर्ज

Aditi News Team

Tue, May 12, 2026

म्यूल अकाउंट के जरिए करोड़ों के ट्रांजेक्शन का नरसिंहपुर पुलिस ने किया खुलाशा

• दोस्ती का झांसा देकर युवक के नाम से खुलवाया गया बैंक खाता।

• मात्र 17 दिनों में खाते से ₹2.52 करोड़ का संदिग्ध लेनदेन।

• अब तक की जांच में ₹21.41 करोड़ के ट्रांजेक्शन के तार लखनऊ, नेपाल से जुड़े पाए गए।

आरोपी के कब्जे से पासबुक, चेकबुक, एटीएम एवं लिंक मोबाइल जप्त।

• धोखाधड़ी की राशि ट्रांसफर करने वाले 11 बैंक खातों की जांच जारी।

• आरोपी के विरुद्ध 6 राज्यों में दर्ज हैं 11 आपराधिक प्रकरण।

दिनांक 10.05.2026 को प्रार्थी अंकित सोनी निवासी महाजनी वार्ड, नरसिंहपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन में बताया गया कि उसके परिचित अभिषेक सिलावट निवासी बहोरीपार द्वारा जुलाई 2025 में उसे बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा नरसिंहपुर में यह कहकर खाता खुलवाने के लिए तैयार किया गया कि उसका एक्सीडेंट हो गया है तथा क्लेम की राशि खाते में आनी है।

अभिषेक सिलावट द्वारा आवेदक के नाम से खुलवाए गए खाते में स्वयं का मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी रजिस्टर्ड करवाई गई। खाता खुलने के बाद अभिषेक द्वारा क्लेम की औपचारिकताओं का हवाला देकर आवेदक को जबलपुर, लखनऊ एवं नेपाल तक लेकर जाया गया। कुछ दिनों बाद आवेदक को जानकारी मिली कि उसके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते में करीब 2 करोड़ 52 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है, जबकि उक्त खाते की एटीएम एवं चेकबुक अभिषेक सिलावट के पास ही थी तथा लेनदेन की जानकारी आवेदक को नहीं थी। आवेदक ने आरोप लगाया कि अभिषेक सिलावट द्वारा छलपूर्वक उसका बैंक खाता खुलवाकर उसका गलत उपयोग करते हुए उसके साथ धोखाधड़ी की गई है।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा तत्काल विशेष टीम का गठन कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर धोखाधड़ी के आरोपी को लिया गया गिरफ्त में : पुलिस टीम द्वारा धोखाधड़ी करने वाले आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबिर एवं तकनीकी माध्यमों से जानकारी एकत्रित की गई। जांच के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी को अपने विरुद्ध शिकायत दर्ज होने की भनक लग चुकी थी तथा वह फरार होने की फिराक में था। जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल प्रभावी घेराबंदी कर आरोपी को बायपास क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

आरोपी के कब्जे से बैंक पासबुक, चेकबुक एवं एटीएम कार्ड जप्त किए गए : आरोपी अभिषेक सिलावट को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से खाते में लिंक माबाईल नम्बर, आवेदक के नाम की पासबुक, चैकबुक एवं एटीएम को जप्त किया गया एवं उनके बैंक एवं विभिन्न माध्यमों से जानकारी प्राप्त कर जांच की गई।

आरोपी द्वारा तीन खातों में लगभग 21.50 करोड का लेनदेन किया गया: जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी अभिषेक सिलावट द्वारा मात्र 17 दिनों में एक ही खाते से लगभग ₹2 करोड़ 52 लाख 83 हजार रुपये का संदिग्ध एवं धोखाधड़ीपूर्ण लेनदेन किया गया। आरोपी खाते में राशि प्राप्त होते ही उसे तत्काल अन्य खातों में ट्रांसफर कर देता था।

जांच में जिन तीन खातों में सर्वाधिक लेनदेन पाया गया, उनमें कुल लगभग ₹21 करोड़ 41 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन होना सामने आया है, जिसके तार लखनऊ, नेपाल से जुड़े होना पाए गए हैं। आरोपी द्वारा धोखाधड़ी की राशि ट्रांसफर किए जाने वाले कुल 11 बैंक खातों की जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई है, जिनकी विस्तृत जांच जारी है। मामले में और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

आरोपी के विरूद्ध 6 राज्य क्रमशः कर्नाटक, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात एवं केरल में कुल 11 आपराधिक प्रकरण पंजीवद्ध होना पाया गया है।

कार्यवाही में सराहनीय भूमिका: उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी स्टेशनगंज, निरीक्षक सौरभ पटेल, उनि मुकेश विसेन, राहुल सोनकर, प्रधान आरक्षक महेन्द्र बसेडिया, देवेन्द्र सिंह, महिला आरक्षक कुमुद पाठक, आरक्षक नीरज डेहरिया, रूपेश कटारे, योगेन्द्र, हेमंत बाडिवा, भूपेन्द्र नवरेती सैनिक अवधेश जाट की सराहनीय भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया

जरूरी खबरें