Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाने की मांग : विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा हेतु जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन,

Aditi News Team

Mon, May 25, 2026

विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा हेतु जैन समाज ने सौंपा ज्ञापन,

राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाने की मांग

गाडरवारा l सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा सोमवार को पलोटन से तहसील कार्यालय तक मौन जुलूस निकालकर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से विहाररत जैन साधु-संतों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाने की मांग की गई। मौन जुलूस के दौरान समाज के लोगों ने आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की अनन्य शिष्या दिवंगत आर्यिका माँ श्री श्रुतमति माताजी एवं आर्यिका माँ श्री उपशममति माताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार प्रियंका नेताम को जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि

हाल ही में विहार के दौरान आर्यिका माताजी के साथ हुई दुर्घटना की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। समाज का कहना है कि उपलब्ध तथ्यों एवं वीडियो क्लिपों के आधार पर यह केवल सड़क दुर्घटना भर नहीं लगती। पैदल विहार करने वाले जैन साधु-संत पूर्णतः निहत्थे और अहिंसक होते हैं। वे किसी प्रकार की सुरक्षा सुविधा नहीं लेते। ऐसे में उनके विहार मार्गों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाए। साधु-संतों पर लगातार बढ़ती दुर्घटनाओं एवं हमलों को देखते हुए केंद्र सरकार राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति बनाए। ज्ञापन में कहा गया कि जैन संत समाज में शांति, संयम और अहिंसा का संदेश प्रसारित करते हैं। उनके साथ हो रही घटनाएं सम्पूर्ण समाज के लिए चिंताजनक हैं। मौन जुलूस एवं ज्ञापन सौंपने के दौरान दिगम्बर जैन समाज संगठन, जैन महिला संगठन के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने ज्ञापन पर तुरंत संज्ञान लेकर कार्यवाही की मांग की।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सकल दिगंबर जैन समाज गाडरवारा

जरूरी खबरें