मुस्लिम समाज द्वारा हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर : मोहब्बत का पैगाम देते हुए निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस,जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत
Aditi News Team
Wed, Aug 26, 2026
मोहब्बत का पैगाम देते हुए निकला जश्ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस

जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत
गाडरवारा l मुस्लिम समाज द्वारा हजरत मोहम्मद साहब का जन्म दिवस जश्ने ईद मिलादुन्नबी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। नए बस स्टैंड बाबली दरबार से मोहम्मदी जुलूस सानो शौकत के साथ जामा मस्जिद कमेटी द्वारा निकाला गया । जश्ने ईद मिलाद नबी के जुलूस में मस्जिद से हाफिज जुबेर आलम साहब शामिल हुए और यह जूलूस शिवालय चौक शक्ति चौक शिवालय चौक, शक्ति चौक, महावीर भवन होते हुए पानी की टंकी छोटी मस्जिद पहुँचा ओर वह से वापस चावड़ी चौकी, झंडा चौक ,सराफा, पुरानी गल्ला मंडी, पुराने बस पुराने बस स्टैंड के बाद जामा मस्जिद में जूलूस का समापन किया गया ।
शहर की सभी मस्जिदों सहित शक्तीचौक नौजवान कमेटी द्वारा , मुन्ना मिस्त्री के सामने मदीना दरबार, पानी टंकी के पास छोटी मस्जिद कमेटी, नए बस स्टैंड पर बावली दरबार कमेटी ने सुंदर साजसज्जा कर जुलूस का स्वागत किया । मोहम्मदी जुलूस में सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाते हुए हाथों में परचम लेकर मुस्लिम भाई उत्साहित होकर चल रहे थे।
जुलूस में मदीना शरीफ के रोजे के साथ गौस पाक, ख्वाजा गरीब नवाज के तुगरे की लोगो ने जियारत कर गुलाब की माला पेश की मलंग बाबाओं के हेरत अंगेज करतब देखने लोगों का हुजूम लगा रहा। नृत्य करते हुए घोड़े, ऊंट पर परचम लेकर बैठे बच्चे, शहनाई मुख्य आकर्षण का केंद्र बिंदु रही। डी जे पर मजहबी कलाम बजते रहे ।
शक्तीचौक पर नौजवान कमेटी द्वारा ऐतिहासिक स्वागत किया गया यहा मंच पर मदीना शरीफ के रोजे की जियारत के लिए जनसमूह उमड़ता दिखाई दिया । शक्ति चौक पर स्वागत समारोह के दौरान अब्दुल फिरोज खान ने संचालन किया । जूलूस में लहराते हुए परचम एवं सादगी के साथ चल रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सांप्रदायिक सद्भावना का परिचय दिया । जुलूस के पीछे जामा मस्जिद, फैजाने मदीना के इमाम नातेपाक पढ़ने वालो के साथ चल रहे थे । पुरानी गल्ला मंडी में कांग्रेस नेता जिनेश जैन ने नए बस स्टैंड पर पूर्व विधायक साधना स्थापक, मिनेन्द्र डागा, नवनीत चाचा, विकास जैन, राजकुमार पालीवाल, राव संदीप सिंह, सत्तार खान रीतेश राय, कमल राजपूत, लखन साहू आदि जुलूस का भव्य स्वागत किया , श्याम टाकीज के पास मकसूद खान सहित फैजाने मदीना मस्जिद कमेटी द्वारा स्वागत किया गया। जुलूस को कामयाब बनाने में जामा मस्जिद कमेटी अध्यक्ष अबरार खान, छोटी मस्जिद अध्यक्ष उवेश कुरैशी, मुस्लिम विकास परिषद के अब्दुल फिरोज खान, महमूद पहलवान , मुस्लिम त्योहार कमेटी के मुजीब खान, जामा मस्जिद कमेटी के आशिक हुसैन, शेख सोहेल, शाहिद ठेकेदार, सलमान खान, आशिकअली, इसरार चंदू,सादाब खान, सादिक अली, अफजल खान, आशिक अली, फारुख खान, असबाब अली, आबिद खान, इमरान, राज, फिरोज फिजा सप्पू खान,इकबाल खान, सहित युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही । जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष अबरार खान ने स्थानीय प्रशासन पुलिस प्रशासन नगरपालिका के सहयोग के प्रति आभार जताया ।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
मुस्लिम समाज गाडरवारा