Saturday 6th of June 2026

ब्रेकिंग

सिवनी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ आम आदमी पार्टी के छिंदवाड़ा जोन का राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

थाना बेलबाग, अधारताल एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़

मोटर पंप लगाकर नदी से निकाली गई थी रेत , नौका और मोटर पंप को भी किया जप्त.

विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर कौड़िया स्थित गोवर्धन पर्वत पर "गो-पूजन, पौधारोपण एवं संगोष्ठी

नरसिंहपुर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, जुआ फड़ पर छापा चार आरोपियों को दबोचा

नशा मुक्त मध्यप्रदेश बनाने हेतु जबलपुर पुलिस की कार्यवाही : थाना बेलबाग, अधारताल एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़

Aditi News Team

Sat, Jun 6, 2026

नशा मुक्त मध्यप्रदेश बनाने हेतु जबलपुर पुलिस की कार्यवाही

थाना बेलबाग, अधारताल एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़,

6 आरोपी गिरफ्तार, 6600 नग नशीले इंजेक्शन, 5 मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त ई रिक्शा जप्त

*थाना बेलबाग में गिरफ्तार आरोपी-*

1) दुर्गा पटेल पिता बेनीप्रसाद पटेल उम्र 46 वर्ष निवासी समता कालोनी गोहलपुर

2)मोह. आरिफ पिता निसार अहमद उम्र 32 साल निवासी ठक्कर ग्राम पचकुईया हनुमानताल

3) अमजद खान पिता गफ्फार खान उम्र 48 साल निवासी गाजी नगर जुग्गी झोपडी 10 नल गोहलपुर

4) सैय्यद असरफ अली उर्फ जीजा उम्र 39 वर्ष निवासी बंद कुआ ओमती

5) सौरभ नामदेव पिता रमेश नामदेव उम्र 45 वर्ष निवासी गुलाटी पेट्रोल पम्प के पास मदनमहल

*थाना अधारताल में गिरफ्तार आरोपी*

1)गीतांशु साहू पिता संतोष साहू उम्र 26 वर्ष निवासी बजरंग बाड़ा अधारताल

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो /अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरोपियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।

आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल सुश्री राजेश्वरी कौरव, उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना बेलबाग तथा थाना अधाारताल पुलिस की संयुक्त टीम नशीले इंजेक्शन के कारोबार के लिप्त 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 6600 नशीले इंजेक्शन कीमती 15 लाख रूपये के जप्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो /अवैध शराब की तस्करी मे लिप्त आरेापियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है ।

आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अधारताल सुश्री राजेश्वरी कौरव, उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना बेलबाग तथा थाना अधाारताल पुलिस की संयुक्त टीम नशीले इंजेक्शन के कारोबार के लिप्त 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 6600 नशीले इंजेक्शन कीमती 15 लाख रूपये के जप्त किया गया है।

थाना प्रभारी बेलबाग श्री जीतेन्द्र पाटकर ने बताया कि दिनांक 05/06/2026 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति रामलीला मैदान के पास फुल बांह की सफेद रंग की शर्ट, काले रंग का फुलपेन्ट पहना है एवं गले में पीले रंग का गमछा डाले है, ई रिक्सा क्रमांक एमपी 20 जेड एक्स 7302 में 1 कार्टून एवं 1 सफेद बोरी में भारी मात्रा में अवैध नशीले इन्जेक्शन लिये बेचने के फिराक में ग्राहक का इंतजार कर रहा है, सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये मुखबिर के बताये स्थान रामलीला मैदान के पास दबिश दी जहां बताये हुलिये का व्यक्ति ई रिक्सा क्रमांक एमपी 20 जेड एक्स 7302 में ड्राइवर सीट में बैठा था तथा ई रिक्सा में 3 कार्टून एवं 1 सफेद बोरी रखी हुई थी, उक्त व्यक्ति ने पूछताछ पर अपना नाम दुर्गा पटेल उम्र 46 वर्ष निवासी समता कालोनी थाना गोहलपुर बताया जिसे सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर ई रिक्सा में रखे तीनों कार्टून एवं सफेद रंग की बोरी को खोलकर देखने पर प्रत्येक कार्टून में 16-16 बाक्स मिले, प्रत्येक बाक्स में 25-25 नग Pheniramine Maleate Injection I-P- AVIL 10 ML के कुल 1200 शीशी कीमती लगभग 26 हजार 400 रूपये एवं सफेद बोरी में 80 डिब्बे में BUPRENORPHINE INJECTION I-P- TALGESIC 02 ML वाले कुल 2 हजार इंजेक्शन कीमती लगभग 54 हजार 400 रूपये के रखे मिले इस प्रकार दोनो प्रकार के कुल 3 हजार 200 इंजेक्शन होना पाये गये, जो आरोपी से ई रिक्शा सहित जप्त किये गये। दुर्गा पटेल से उक्त नशीले इन्जेक्शन के संबंध में पूछताछ करने पर गाजी नगर गोहलपुर निवासी अमजद खान निवासी के कहने पर मोह. आरिफ निवासी ठक्कर ग्राम पचकुईया हनुमानताल के पास जाकर मोह. आरिफ के पास से नशीले इन्जेक्शन लेकर सौरभ सोनकर निवासी आकांक्षा अस्पताल के पास बेलबाग को रामलीला मैदान के पास ले जाकर देना बताया, उसने पैसे की लालच में आकर मोह. आरिफ निवासी ठक्कर ग्राम पचकुईया हनुमानताल के घर जाकर मोह. आरिफ से नशीले इन्जेक्शन 3 कार्टून एवं 1 सफेद बोरी में अपनी ई रिक्सा क्रमांक एमपी 20 जेड एक्स 7302 में रखकर सौरभ सोनकर को देने रामलीला मैदान आया था, वह अमजद खान के कहने पर काम करता है जिसके एवज में अमजद खान उसे पैसे देता है, आरोपी दुर्गा पटेल की निशादेही पर भानतलैया बढई मोहल्ला रोड में दबिश देते हुये आरोपी मोह. आरिफ पिता निसार अहमद अंसारी उम्र 32 साल निवासी ठक्कर ग्राम पचकुईया हनुमानताल एवं अमजद खान पिता गफ्फार खान उम्र 48 साल निवासी गाजी नगर जुग्गी झोपडी 10 नल के पास कोे अभिरक्षा में लेते हुये पूछताछ करने पर आरोपी अमजद खान ने नशीले इन्जेक्शन सैय्यद असरफ अली उर्फ जीजा निवासी नया मोहल्ला बंद कुआ के पास ओमती जबलपुर के कहने पर मंगवाकर सभी इन्जेक्शन आरिफ के घर में रखवाना बताया और सैय्यद असरफ अली उर्फ जीजा के कहने पर ही नशीले इन्जेक्शन दुर्गा पटेल के माध्यम से देना बताया जिसके बदले सैय्यद असरफ अली उर्फ जीजा 2000 रुपये दिहाडी देना बताया, बंद कुआ के पास नया मोहल्ला ओमती में दबिश देते हुये आरोपी सैय्यद असरफ अली उर्फ जीजा उम्र 39 वर्ष को पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर सौरभ नामदेव निवासी गुलाटी पेट्रोलपम्प मदनमहल जबलपुर के साथ मिलकर नशीले इन्जेक्शन मंगवाना एवं नशीले इन्जेक्शन अमजद खान के माध्यम से विक्रय करवाना जिसके ऐवज में अमजद खान को पैसे देना बताया, आरोपी सैय्यद असरफ अली उर्फ जीजा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 2 मोबाइल, गुलाटी पेट्रोल पम्प के पास मदनमहल में दबिश देते हुये आरोपी सौरभ नामदेव को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ पर मोबा नंबर 8840033098 पर संपर्क कर नशीले इन्जेक्शन बुलाना एवं उक्त मोबाइल नंबर के धारक द्वारा खाता नंबर देने पर दिये हुये खाता नंबर पर पैसे ट्रासफर करना बताया आरोपी सौरभ नामदेव के कब्जे से घटना में प्रयुक्त विवो कंपनी का मोबाइल जप्त किया गया। प्रकरण के आरोपी सौरभ सोनकर निवासी आकांक्षा अस्पताल एवं मोबाइल नंबर धारक फरार होना पाये गये। आरोपियों के विरूद्ध धारा 5/13 म.प्र. ड्रग्स कंट्रोल एक्ट, 08/21, 22 ,29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार थाना प्रभारी अधारताल श्री विपिन ताम्रकार ने बताया कि क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि मिल्क स्कीम मैदान के पीछे भारी मात्रा में एक युवक प्लास्टिक की बोरियों में नशीले इंजेक्शन बेचने के लिये रखा है सूचना पर क्राईम ब्रांच तथा थाना की अधारताल की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई। जहां मुखबिर के बताये हुलिये का युवक 4 बोरियां रखे दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया पूछताछ पर अपना नाम गीतांशु साहू पिता संतोष साहू उम्र 25 वर्ष निवासी बजरंग बाड़ा अधारताल बताया जिसके कब्जे में रखे बोरियों को चैक करने परPheniramine Maleate Injection I-P- AVIL 10 ML के कुल 2300 नग तथाBUPRENORPHINE INJECTION I-P- TALGESIC 02 ML वाले 1100 इंजेक्शन कुल 3400 नग इंजैक्शन रखे मिले जिसे जिसने पूछताछ करने पर कल्लू दद्दा निवासी भानतलैया द्वारा उक्त इंजेक्शन बेचने के लिये रखवाना बताया। आरोपी के कब्जे से कुल 3400 नग नशीले इंजेक्शन जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध 5/13 म.प्र. ड्रग्स कंट्रोल एक्ट, 08/21, 22 ,29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका - ड्रग तस्करी में लिप्त आरोपियों को नशीले इंजेक्शन साहित गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक विजय धुर्वे,प्रधान आरक्षक मुकेश धुर्वे, गोपीचंद टेम्भरे, रवि चौधरी, विनीत शुक्ला, आरक्षक विद्यासागर, बुनेला प्रसाद एवं थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेश मिश्रा के निर्देशन में क्राइम ब्रांच के उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह, सहायक उप निरीक्षक अशोक मिश्रा, संतोष पाण्डेय, प्रधान आरक्षक मनीष, सुतेन्द्र यादव, आरक्षक प्रतीम उपाध्याय, शिव सिंह बघेल, जयप्रकाश तिवारी, आशुतोष बघेल, इन्द्रजीत यादव तथा थाना अधारताल के उप निरीक्षक सीताराम बकोड़े, प्रधान आरक्षक महेन्द्र सिंह बिष्ट प्रेमलाल विश्वकर्मा, आरक्षक अनूप, शशिकांत की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

जरूरी खबरें