मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल की विधानसभा में सबसे भ्रष्टाचारी थाना देवरी : थाना प्रभारी भदोरिया की गतिविधियों के विरोध में पत्रकारों ने SP को सोपा ज्ञापन,3 वर्ष से थाना प्रभारी है,चर्चा का विषय
Aditi News Team
Wed, May 20, 2026
थाना प्रभारी भदोरिया की गतिविधियों को देखते हुए पत्रकारों ने एसपी को सोपा ज्ञापन,जिले का सबसे भ्रष्टाचारी क्षेत्र बना थाना देवरी
मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल की विधानसभा में पदस्थ है लगभग तीन वर्ष से थाना प्रभारी

रायसेन । रायसेन जिले के देवरी थाना क्षेत्र में कथित अवैध गतिविधियों और पुलिस कार्यप्रणाली को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। क्षेत्रीय पत्रकारों ने सोमवार को रायसेन पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता को कार्यालय पहुंचकर थाना प्रभारी जयदीप भदोरिया के खिलाफ गंभीर आरोपों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा।
पत्रकारों का आरोप है कि देवरी क्षेत्र में जुआ, सट्टा, गांजा, नशीले पाउडर , अवैध उत्खनन और आपराधिक मामलों में लंबी रकम दोनों पक्षों से लेना, मोटी रकम के दम पर परिवार के सारे सदस्यों को फंसा देना बड़ी-बड़ी धाराएं लगा देना जैसा गैरकानूनी कारोबार खुलेआम संचालित हो रहे हैं, थाना प्रभारी के कार्य शैली के कारण, कई लोगों के मकान और जमीन बिक चुकी हैं।तथा अपराधी तत्व के लोगों को कथित संरक्षण दिए जाने की चर्चाएं आम हैं।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि इन गतिविधियों को उजागर करने वाले पत्रकारों को डराने-धमकाने और झूठे मामलों में फंसाने जैसी बातें कही जाती हैं, और कुछ पत्रकारों को थाना प्रभारी झूटा फंसा भी चुका है ।जिससे पत्रकारों में भय का माहौल बना हुआ है।
पत्रकारों ने आरोप लगाया कि लगभग 3 वर्ष होने वाले हैं इतने लंबे समय से एक ही क्षेत्र में पदस्थ रहने के कारण थाना प्रभारी उप निरीक्षक जयदीप भदोरिया की कुछ असामाजिक तत्वों से सांठगांठ होने की चर्चाएं क्षेत्र में लगातार सामने आ रही हैं। साथ ही कथित दलालों के माध्यम से अवैध वसूली किए जाने की शिकायतें भी ज्ञापन में दर्ज कराई गई हैं।
ज्ञापन में कहा गया कि पुलिस की इस कार्यप्रणाली से आम जनता का कानून व्यवस्था से भरोसा कमजोर पड़ रहा है और क्षेत्र में असुरक्षा का वातावरण बनता जा रहा है। पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता से मांग की है कि थाना प्रभारी को सस्पेंड या लाइन अटैच किया जाए और इस प्रकार के थाना प्रभारी को कभी कोई थाना ना दिया जाए ।
इस मामले के सामने आने के बाद देवरी क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है और अब सभी की निगाहें पुलिस प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। हालांकि इस बात की चर्चा भी है कि एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती हमेशा की तरह इस बार भी थाना प्रभारी जयदीप को बचाने के प्रयास में हैं अगर इनसे कोई जांच कराई गई तो उप निरीक्षक जयदीप भदोरिया को क्लीन चिट मिल जाएगी।
एसपी आशुतोष गुप्ता का कहना है कि _ यह बात आप लोगों के माध्यम से मेरे संज्ञान में आई है मैं इसकी जांच करवाऊंगा अगर दोषी पाया जाता है तो तत्काल प्रभाव से कार्रवाई होगी।
Tags :
अदिति न्यूज (सतीश लमानिया)
रायसेन पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता
एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती
देवरी थाना प्रभारी जयदीप भदोरिया