Thursday 29th of October 2026

ब्रेकिंग

सामाजिक संगठन मेहरा समाज महासभा सोपेगा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

आचार्यों के प्रति समर्पण का पावन अनुष्ठान है: निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर महाराज

04 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार,

28 अक्टूबर 2026 को 11बजे से शाम 5 बजे तक कृषि उपज मंडी गाडरवारा के शेड पर होगा

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संगठन शक्ति के जागरण के उद्देश्य से

कलेक्टर ने 30 मार्च को अवकाश घोषित करने का आदेश जारी किया : जनभावनाओं और स्थानीय परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में पूर्व में घोषित सार्वजनिक अवकाश में संशोधन किया

Aditi News Team

Sun, Mar 29, 2026

कलेक्टर ने 30 मार्च को अवकाश घोषित करने का आदेश जारी किया

नरसिंहपुर। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में तथा जनभावनाओं और स्थानीय परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए जिले में पूर्व में घोषित सार्वजनिक अवकाश में संशोधन किया गया है। कैलेंडर वर्ष 2026 के लिए घोषित अवकाशों की सूची में मंगलवार 31 मार्च को महावीर जयंती के उपलक्ष्य में घोषित अवकाश के स्थान पर अब जिले में सोमवार 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने का आदेश कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जारी किया है। कलेक्टर के द्वारा जारी आदेश के मुताबिक मंगलवार 31 मार्च को सभी शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं पूर्ववत खुले रहेंगे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर,कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

जरूरी खबरें