Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस का अभियान कार्यवाही : थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही, गांजा सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार,लगभग 3.15 किलोग्राम गांजा जप्त

Aditi News Team

Sun, May 10, 2026

*"OPERATION EAGLE CLAW"*

*अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध नरसिंहपुर पुलिस का अभियान निरंतर कार्यवाही जारी*

• *थाना कोतवाली पुलिस की कार्यवाही, गांजा सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार।*

• *लगभग 3.15 किलोग्राम गांजा जप्त।*

• *गिरफ्तार आरोपी से तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाईकिल भी की गयी जप्त।*

• *लगभग 1.5 लाख कीमत का मशरूका किया गया जप्त।*

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत लगातार बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जप्त किए जा रहे है।

अवैध मादक पदार्थ के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 08.05.2026 को भ्रमण/गश्त के दौरान झिरना रोड मरघटा के पास एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। संदेह होने पर तलाशी ली जिनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा पाया गया आरोपी के पास अवैध गांजा पाए जाने से अभिरक्षा में लिया गया।

*थाना कोतवाली की कार्यवाही :*

गिरफ्तार आरोपी : प्रशांत पटैल पिता प्रकाश पटैल, उम्र 28 वर्ष, निवासी रिपटापार, नरसिंहपुर।

जप्त मादक पदार्थ : लगभग 3.15 किलोग्राम गांजा एवं मोटरसाईकिल जप्त।

वैधानिक कार्यवाही : धारा 8, 20 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज।

*कार्यवाही में मुख्य भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक, गौरव चाटे, सउनि भीम बाक्सर, आरक्षक अभय तिवारी, अनुराग दुबे, उमेश्वर पाठक, सौरभ पटैल, राहुल दुबे, नीलेश दुबे एवं श्रेय अवस्थी की मुख्य भूमिका रही है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें