Monday 31st of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

पुलिस द्वारा सटोरिये को सट्टा पट्टी लिखते हुये रंगे हाथ पकड़ा : लगभग रकम 20 हजार 350 रूपये, वन प्लस कम्पनी का मोबाइल, सट्टा पट्टी जप्त

Aditi News Team

Sun, Apr 19, 2026

ओमती पुलिस द्वारा सटोरिये को सट्टा पट्टी लिखते हुये रंगे हाथ पकड़ा गया,

लगभग रकम 20 हजार 350 रूपये, वन प्लस कम्पनी का मोबाइल, सट्टा पट्टी जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), एवं नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री सोनू कुर्मी के मार्ग दर्शन में थाना ओमती की गठित टीम द्वारा सटोरिये को सट्टा लिखते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 20 हजार 350 रूपये जप्त किये गये है।

थाना प्रभारी ओमती श्री राजपाल सिंह बघेल ने बताया कि आज दिनांक 19-4-26 की रात दौरान पेट्रोलिंग विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि माडल रोड़ सेंट नार्बद स्कूल के पीछे बस स्टाप ओमती में एक युवक अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिख रहा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का युवक सट्टा पट्टी लिखकर अवैध लाभ अर्जित करते दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम शिवा केशरवानी पिता श्याम केशरवानी उम्र 22 वर्ष निवासी बस्ती नम्बर 1 गोहलपुर बताया जिसके कब्जे से सट्टा पट्टी, वन प्लस कम्पनी का मोबाइल तथा लगवाड़ी रकम 20 हजार 350 रूपये जप्त करते हुये आरोपी शिवा केशरवानी के विरूद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

*उल्लेखनीय भूमिका-* सटोरिया को सट्टा पट्टी लिखते हुये रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक श्रीराम सनोडिया, आरक्षक सुनील पटेल, संतोष टेकाम, सुजीत की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जबलपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें