Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

नरसिंहपुर में आदतन अपराधी के खिलाफ की सख्त कार्रवाई की मांग : नरसिंहपुर पूर्व विधायक सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आदतन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग़ की

Aditi News Team

Tue, Jun 30, 2026

की

नरसिंहपुर पूर्व विधायक सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आदतन अपराधी के खिलाफ की सख्त कार्रवाई की मांग

नरसिंहपुर। जिले में जुआ-सट्टा और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार को लेकर सोमवार को तेंदूखेड़ा के पूर्व विधायक सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के चर्चित नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने एक कथित आदतन अपराधी के खिलाफ ज्ञापन सौंपते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि संबंधित व्यक्ति लंबे समय से जुआ-सट्टा संचालन तथा चरस व अन्य नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है। नेताओं ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाए।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर नियमानुसार जांच एवं आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नृसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें