Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण

बलराम कृषि महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संबोधित किसानों की समृद्धि और कृषि विकास पर दिया जोर

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता — कृषि उपकरणों की चोरी करने वाले 4 शातिर चोर 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार

70 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में रीवा, सागर, नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

जुआ खेलते 16 जुआड़ी रंगे हाथ पकड़े गये, नगद 13 हजार 70 रूपये जप्त

गाडरवारा में वैश्य महासम्मेलन की बैठक सम्पन्न : स्थानीय वैश्य महासम्मेलन की तहसील एवं नगर इकाई की संयुक्त में बैठक सम्पन्न हुई

Aditi News Team

Tue, Aug 25, 2026

वैश्य महासम्मेलन की बैठक सम्पन्न

गाडरवारा।स्थानीय वैश्य महासम्मेलन की तहसील एवं नगर इकाई की संयुक्त में बैठक सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष राम मोलासरिया एवं नगर अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने की।बैठक में तहसील उपाध्यक्ष अतुल अग्रवाल एवं नगर महामंत्री रुचिर सोनी एवं नगर कोषाध्यक्ष संजीव जैन के अनुशंसा पर उपस्थित सदस्य नैनेश कठल को तहसील महामंत्री एवं रतुल नीखरा को संयुक्त मंत्री के पद पर नियुक्त किया गया। संगठन के सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई देते हुए संगठन को विस्तार और ग्रामीण क्षेत्रों में भी ईकाईयों के गठन के लिए प्रेरित किया गया। बैठक को संपूर्ण व्यवस्था व स्वरूप देने के लिए नगर उपाध्यक्ष मयंक जैन के लिए आभार व्यक्त किया गया । तहसील सचिव राहुल मालपानी, जिला अध्यक्ष युवा इकाई आयुष कठल द्वारा संगठन को विभिन्न समाज सेवी कार्यक्रमों से जोडने सहित संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई ।नगर सचिव विकास जी गुप्ता द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गाडरवारा वैश्य समाज

जरूरी खबरें