Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

पहचान हेतु स्टेशन मास्टर मदनमहल द्वारा लिखित सूचना जीआरपी मदनमहल को दी गई

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव ग्राम पुरा दफाई में एक दर्दनाक घटना सामने आई

24 घंटे में दो बड़े मामले आए सामने, कहीं लव जिहाद तो कहीं बलात्कार,दोनों आरोपी गिरफ्तार

तीन आरोपी नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में,आरोपियों के कब्जे से लगभग ₹4 लाख मूल्य की 04 बाइक जप्त

कांग्रेस जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में किसानों की समस्याओं पर होगी चर्चा

पुलिस ने जैन मंदिरों में चोरी करने वाले चोर गिराह का पर्दाफाश : नरसिंहपुर में 5 शातिर चोर गिरोह से 17 चांदी के छत्र, 02 चांदी के आसन, 04 मुकुट सहित लाखों रुपये का मशरूका बरामद

Aditi News Team

Fri, Jun 12, 2026

जैन मंदिरों में चोरी करने वाले चोर गिराह का पर्दाफाश

• जैन मंदिरों से चोरी की गई 250 वर्ष पुरानी मूर्तियां बरामद।

• शातिर चोर गिरोह से 17 चांदी के छत्र, 02 चांदी के आसन, 04 मुकुट सहित लाखों रुपये का मशरूका बरामद।

• 5 सदस्यीय चोर गिरोह पुलिस गिरफ्त में, 5 चोरी की वारदातों का खुलासा।

• धार्मिक आस्था से जुड़े चोरी के प्रकरणों का नरसिंहपुर पुलिस ने संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ सफल खुलासा किया।

जिला अंतर्गत विगत दो से तीन माह में 3 धार्मिक स्थानों जैन मंदिर, ग्राम रामनिवारी, हनुमान मंदिर, तेन्दूखेडा एवं जैन मंदिर करकबेल पर चोरी की घटनाएं घटित हुई थी जिनकी पतासाजी हेतु पुलिस टीमें सतत कार्य रही थी।

*तकनीकी जांच, वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं सूक्ष्म विवेचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपियों पहचान कर प्रकरण का सफल खुलासा किया :* धार्मिक आस्था से जुड़े इस संवेदनशील प्रकरण एवं पुरानी चोरी की घटनाओं के पेटर्न को देखते हुए पुलिस द्वारा प्रारंभ से ही सभी पहलुओं पर गंभीरता एवं सूक्ष्मता से जांच की गई। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए तथा घटनास्थल पर उपलब्ध परिस्थितिजन्य साक्ष्यों एवं अन्य तकनीकी जानकारियों का गहन विश्लेषण किया गया।

*पूर्व में हुई चोरी की वारदातों के पैटर्न का भी किया गया विश्लेषण:* गौरतलब है कि पूर्व में रामनिवारी एवं तेन्दूखेडा में भी धार्मिक स्थानों पर चोरी की घटनाएं होने पर पुलिस अधीक्षक एवं अति. पुलिस तत्काल मौके का निरीक्षण किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए साथ ही इस प्रकरण की विवेचना के दौरान भी पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं के पैटर्न का भी गहन विश्लेषण किया गया। घटनाओं के समय, स्थान, वारदात के तरीके एवं आरोपियों की गतिविधियों का तुलनात्मक अध्ययन कर महत्वपूर्ण सुराग एकत्रित किए गए।

*संदेही पर रखी गई लगातार नजरः* विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र एवं संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियों का लगातार विश्लेषण किया। इसी दौरान प्राप्त जानकारी के अनुसार निगरानी बदमाश टिक्कू उर्फ टेकसिंह लडिया की संदिग्ध गतिविधियां सामने आने पर उसकी गहन पतारसी की गई। प्राप्त तथ्यों एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उससे पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।

पूछताछ में सामने आए साथी आरोपियों के नाम विधिवत पूछताछ के दौरान उसने अपने साथियों के साथ मिलकर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने की जानकारी दी। उसके द्वारा बताए गए साथियों के नाम निम्नानुसार हैं:

• ज्ञानी पिता गोरेलाल प्रजापति, निवासी ग्राम झामर, थाना ठेमी, जिला नरसिंहपुर।

• आशीष शर्मा पिता बिहारीलाल शर्मा, निवासी गोहचर, थाना गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर।

• नितिन शर्मा पिता कैलाश शर्मा, निवासी मुरलीधर वार्ड, गोटेगांव, थाना गोटेगांव, जिला नरसिंहपुर।

• चिन्टू उर्फ मुकेश सोनी, गोटेगांव द्वारा गिरफ्तार चोरों से चोरी का सामाना खरीदा जाता था जिसे भी गिरफ्तार किया गया है।

*शातिर चोरों का गिरोह पुलिस गिरफ्त में, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा:* पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की कई वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों ने दिनांक 06-07.06.2026 की रात्रि करकबेल जैन मंदिर, दिनांक 10.03.2026 को ग्राम रामनिवारी धाना गोटेगांव स्थित जैन मंदिर, दिनांक 07.04.2026 को तेन्दूखेड़ा स्थित जैन मंदिर दिनांक 30.05.2026 को वैलहाई गोटेगांव की एक चाय-नाश्ते की दुकान तथा दिनांक 02.04.2026 को गोटेगांव-सतपुड़ा रोड बापपास के समीप मातवर पटेल के निवास पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है।

*जैन मंदिरों से चोरी की गई 250 वर्ष पुरानी मूर्तियां एवं अन्य सामग्री बरामद करने में सफलताः* गिरफतार आरोपियों से गहनता सू पूछताछ पर उनके द्वारा चोरी की गई भगवान की 250 वर्ष पुरानी मूर्तियों के छिपाए गए स्थानों पर रात-दिन सघन सर्च आपरेशन चलाया गया जिसके परिणाम स्वरूप

• चोरी किए गए निम्न सामग्री बरामद करने में सफलता प्राप्त हुए है:

• लगभग 250 वर्ष पुरानी भगवान की अस्तधातू की 02 मूर्तिया।

• चाँदी के करीब 17 छत्र।

• चाँदी के 02 आसन।

• चाँदी का एक मुकुट।

• 04 नग बैट्री।

• 03 नग इनवेटर।

• फ्रिज 2 नग।

• एलईडी टीव्ही 4 नग।

• 2 डीव्ही आर।

• पंखे 2 नग।

• घटना में प्रयुक्त 02 मोटर साईकिल।

• नगदी 4000 रूपये।

*पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 3 विशेष टीम थी गठितः* प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए अज्ञात चोर की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गई संपत्ति की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी, गोटेगांव, श्री मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में 3 विशेष टीमें गठित की गई थी। उक्त टीम को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें