Saturday 29th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

राष्ट्रवादी किसान आर्मी ने कलेक्टर के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन : गाडरवारा में मूंग खरीदी व्यवस्था में सुधार एवं किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन

Aditi News Team

Wed, Aug 5, 2026

गाडरवारा में राष्ट्रवादी किसान आर्मी ने कलेक्टर के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

गाडरवारा में मूंग खरीदी व्यवस्था में सुधार एवं किसानों की समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि हम जिले के समस्त किसान भाई वर्तमान में मूंग खरीदी व्यवस्था में आ रही विभिन्न समस्याओं के कारण अत्यंत परेशान हैं। अतः निम्नलिखित बिंदुओं पर शीघ्र अतिशीघ्र कार्यवाही करने कर किसानों की समस्या का निराकरण करे।

1. जिन किसानों के मूंग खरीदी के स्लॉट की तिथि निकल चुकी है, उनकी तिथि (डेट) पुनः बढ़ाई जाए ताकि वे अपनी उपज बेच सकें।

2. जिले में नए खरीदी केंद्र खोले जाएं एवं वर्तमान केंद्रों की क्षमता (कैपेसिटी) बढ़ाई जाए।

3. जिन वेयरहाउस को खरीदी के लिए आवंटित किया जा रहा है, उन्हें पूर्ण क्षमता के साथ संचालित किया जाए।

4. मंडियों में भी मूंग खरीदी केंद्र स्थापित किए जाएं, जिससे किसानों को सुविधा मिल सके।

5. सभी खरीदी केंद्रों पर धर्मकांटा (तौल मशीन) द्वारा सही और पारदर्शी तौल सुनिश्चित की जाए।

6. किसानों को स्लॉट ट्रांसफर एवं डिलीट करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे अपनी सुविधा अनुसार स्लॉट प्रबंधित कर सकें।

7. जिन किसानों की खरीदी हो चुकी है परंतु अब तक बिल नहीं बने हैं, उनके बिल शीघ्र बनवाना सुनिश्चित किया जाए।

8. बिल बनवाने की प्रक्रिया में जिन बुजुर्ग, बीमार या चलने में असमर्थ है, इन किसानों के नाम पर रजिस्ट्रेशन है, उन्हें OTP सत्यापन की विशेष सुविधा प्रदान की जाए, जिससे उन्हें परेशानी न हो।

9. खरीदी प्रक्रिया की गति (स्पीड) बढ़ाई जाए, जिससे सभी किसान 20 अगस्त तक अपनी मूंग की खरीदी सुनिश्चित कर सकें।

ज्ञापन द्वारा मांग की गई है कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उपरोक्त सभी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही करने की कृपा करें।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

गाडरवारा एसडीएम प्रगति वर्मा

जरूरी खबरें