Saturday 1st of August 2026

ब्रेकिंग

जबलपुर संभाग इकाई के पदाधिकारियो की सूची इस प्रकार है।

आक्रोश रैली बस स्टैंड मझगवां तक निकालते हुए CM ,PM राष्ट्रपति के नाम से SDM को सौंपा ज्ञापन

चातुर्मास केवल वर्षा ऋतु में एक स्थान पर निवास करने की परंपरा नहीं है, बल्कि आत्मचिंतन, संयम, साधना और संस्कारों का पर्व

स्वर सम्राट मोहम्मद रफी साहब की 46 वीं पुण्य तिथि

डेयरी संचालकों को दिए निर्देश

छात्रों,युवाओं,किसानों आम जनता ने समस्यायों को लेकर सौंपा ज्ञापन : आक्रोश रैली बस स्टैंड मझगवां तक निकालते हुए CM ,PM राष्ट्रपति के नाम से SDM को सौंपा ज्ञापन

Aditi News Team

Sat, Aug 1, 2026

सिहोरा।छात्रों, युवाओं,किसानों आमजनता मझगवां क्षेत्र की समस्यायों को हल कराने के लिए ओबीसी जितेन्द्र कुमार कुर्मी ओबीसी जिलाध्यक्ष जबलपुर के नेतृत्व में जन आक्रोश रैली बस स्टैंड मझगवां तक निकालते हुए मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री राष्ट्रपति के नाम से अनुविभागीय अधिकारी महोदय तहसीलदार महोदय सिहोरा को ज्ञापन सौंपा गया और इन समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने की मांग की गई।

जिसमें एड इंद्रकुमार पटेल जिला पंचायत सदस्य ,नोकेलाल प्रजापति ओबीसी जितेन्द्र कुमार कुर्मी जिलाध्यक्ष प्रदीप पटैल जिला पंचायत सदस्य, सुनील विश्वकर्मा संतकुमार पटेल राजा पटेल जनपद सदस्य, अशोक पटेल दीपक यादव राजेश यादव अमित विश्वकर्मा छोटे पटेल रामराज पटेल संतराम पटेल डां विनोद पटेल संतोष राय रंजीत पटेल आशिष पटेल अकलेश पटेल जितेन्द्र पटेल अनिल पटेल कन्हैयालाल जाटव,इमरत लाल नूनिया शिवशंकर पटेल विकास काछी मदन पटेल शिवप्रसाद पटेल अनिल दाहिया संदीप पटैल मुकेश पटेल प्रदोष पटेल, अवसर पटेल, लक्ष्मीनारायण पटेल ब्रजेंद्र पटेल ,पवन सोनी विनय पटेल ओमप्रकाश पटेल लखन पटेल बीरेंद्र पटेल कप्तान गोकुल मोनू विश्वकर्मा,एवं हजारों की संख्या में किसान बंधु क्षेत्रीय लोग शामिल रहे ।

1.दिल्ली में छात्रों के ऊपर लाठीचार्ज करने वालों की निष्पक्ष जांच करते हुए उचित व कठोर कार्रवाई की जाएं

2. पेट्रोल डीजल में 20% एथनाल मंजूरी को खारिज करते हुए मिलाना बंद किया जाएं

3. मझगवां क्षेत्र में महाविद्यालय आईटीआई डीएड बीएड कालेज की स्वीकृति कराते हुए खोला जाएं

4. सामान शिक्षा नीति को लागू करते हुए शासकीय स्कूलों कालेजों में प्राइवेट स्कूलों कालेजों की भांति अच्छी शिक्षा दिलाने का नियम बनाया जाएं,

5. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मझगवां को सिविल अस्पताल का दर्जा दिया जाए एवं पर्याप्त डाक्टर रखा जाएं

6. किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद बीज बिजली सुविधा के साथ दिया जाएं

7. समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की मात्रा प्रति एकड़ 5 क्विंटल की जाएं

8. नहरों का पानी सभी गांवों सभी किसानो को देना सुनिश्चित किया जावें

9. ग्राम प्रतापपुर भीखाखेड़ा से सिहोरा तक अंधाधुंध हाइवा ट्रक की रफ्तार को कम कराया जावें

10. मझगवां क्षेत्र की सभी शराब दुकानों को बंद किया जाए

11. राजस्व विभाग के सभी कार्यों को निश्चित समय पर किया जाएं

12. कृषि विभाग उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में रहकर कार्य करने के आदेश दिए जाएं

13. कृषि पंपों के स्थाई कनेक्शन दूरी की बाध्यता खत्म करते हुए सभी किसानों के स्थाई कनेक्शन किए जाएं

14. किसानों के राजस्व रिकॉर्ड में जो त्रुटियां हैं उन्हें गांव गांव शिविर लगाकर सुधार किए जाएं

15. अघोषित बिजली कटौती बंद की जाएं

16. कृषि मंडी सिहोरा में चोरी व गुंडागर्दी को तत्काल रोका जाएं

17. ओव्हर लोड ट्रांसफार्मरों को बदला जाएं

18. अमेरिका से कृषि डील खारिज की जाएं

19. कृषि पंपों के बढ़ाए गए हार्सपावर लोड सुधारें जाएं।

Tags :

सिहोरा

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें