Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

संवाद योजना अंतर्गत विकासखंड चीचली में प्रस्फुटन शक्ति संचयन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित

विनम्रता, पुरुषार्थ और सेवा से ही आत्मोन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है : निर्यापक मुनि श्री समतासागर महाराज

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने स्वयं भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया एवं रक्त दान किया

पीड़ित परिवार से मिलकर कहा- दोषी को सजा दिलाएंगे, गरीब को मिलेगा न्याय

चरनोई भूमि को किसी भी हालत में पट्टे में न दी जाए

गौरतला पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार : पीड़ित परिवार से मिलकर कहा- दोषी को सजा दिलाएंगे, गरीब को मिलेगा न्याय

Aditi News Team

Sat, Aug 8, 2026

रिपोर्टर आशीष साहू

गौरतला पहुंचे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार

पीड़ित परिवार से मिलकर कहा- दोषी को सजा दिलाएंगे, गरीब को मिलेगा न्याय

ऐसी कड़ी सजा हो कि भविष्य में कोई दरिंदा हिम्मत न कर सके

नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में मध्य प्रदेश नेता प्रतिपक्ष देर शाम उमंग सिंघार गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गौरतला पहुंचे। यहां उन्होंने 8 वर्षीय मासूम बालिका के साथ हुई अमानवीय घटना से पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और गहरी संवेदना व्यक्त की।

परिवार को दिया न्याय का भरोसा

उमंग सिंघार ने पीड़ित परिवार से घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि उन्हें हरसंभव न्याय दिलाया जाएगा और इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

मीडिया से की बात

मीडिया से चर्चा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि `हमारी सरकार से यही मांग है कि गरीब परिवार के साथ न्याय हो और पूरे मामले की निष्पक्ष एवं जिम्मेदारी के साथ जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने मांग की कि गुनहगार को जल्द से जल्द सजा मिलनी चाहिए और तीन माह के भीतर न्याय की प्रक्रिया पूरी कर दोषी को सजा दिलाई जाए।

सिंघार ने कहा `ऐसी कड़ी सजा होनी चाहिए जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वालों के मन में कानून का भय पैदा हो और ऐसी घटना दोबारा न हो।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें