Sunday 7th of June 2026

ब्रेकिंग

वर्तमान में 1 जून से 15 जून तक मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा स्थानांतरण की प्रक्रिया जारी है

जल संरक्षण समाज की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, कलेक्ट्रेट परिसर में जल संवाद कार्यशाला सम्पन्न

मानव सेवा के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग ने दी जिम्मेदारी

बैठक में 50 वर्ष से अधिक समय से वकालत व्यवसाय में सक्रिय वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया

नर्मदा तट पर 'एक पेड़ मां के नाम'विंध्यवासिनी माइनिंग ने किया पौधारोपण : खनिज इंस्पेक्टर अनुपमा सिंह बघेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

Aditi News Team

Sun, Jun 7, 2026

नर्मदा तट पर 'एक पेड़ मां के नाम': विंध्यवासिनी माइनिंग ने किया पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

धर्मपुरी और रेवानगर में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल; खनिज इंस्पेक्टर अनुपमा सिंह बघेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी आह्वान एक पेड़ मां के नाम अभियान से प्रेरित होकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया गया है। नर्मदा नदी के पावन तट पर स्थित धर्मपुरी एवं रेवानगर में विंध्यवासिनी माइनिंग वर्क कंपनी द्वारा भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान न केवल पौधे रोपे गए, बल्कि उनके बड़े होने तक उनकी पूर्ण देखभाल करने का सामूहिक संकल्प भी लिया गया।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित खनिज इंस्पेक्टर अनुपमा सिंह बघेल ने खुद पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि पेड़ लगाना हमारी संस्कृति का हिस्सा है और वर्तमान समय में पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए यह बेहद जरूरी है। मां नर्मदा के आंचल को हरा-भरा रखने का यह प्रयास अनुकरणीय है।

कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों का भरपूर सहयोग मिला। इस मौके पर मुख्य रूप से:

अंकुर गोयल (सरपंच प्रतिनिधि, ग्राम मिडली)

अनूप पाठक, टिंकू चौहान, अविनाश भदोरिया, दीपू तोमर

गौरव सिकरवार, अंकित गौर, विशाल सोलंकी

कान्हा सिंह चौधरी, विपिन सिंह, विनोद धुर्वे, नितिन

आशीष साहू (रोजगार सहायक) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

विंध्यवासिनी माइनिंग वर्क कंपनी की इस हरित पहल की रेवानगर और धर्मपुरी के क्षेत्रवासियों ने बहुत प्रशंसा की है। विशेषज्ञों का भी मानना है कि नर्मदा तट पर किया गया यह वृक्षारोपण आने वाले समय में भू-जल स्तर को सुधारने और मिट्टी के कटाव को रोकने में मील का पत्थर साबित होगा।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

एक पेड़ मां के नाम

जरूरी खबरें