Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

स्कूल शिक्षा विभाग को विभागीय उपलब्धि व उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान : मंत्री ने सिविल सेवा दिवस पर सम्मानित होने वाले विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं

Aditi News Team

Wed, Apr 22, 2026

स्कूल शिक्षा विभाग को विभागीय उपलब्धि एवं उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान

मंत्री ने सिविल सेवा दिवस पर सम्मानित होने वाले विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं

स्कूल शिक्षा एवं परिवहन विभाग के मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने सिविल सेवा दिवस के अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने विभाग द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों एवं नवाचारों की सराहना करते हुए सभी के प्रयासों को सराहनीय बताया। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने की सराहना की।

प्रशासन अकादमी, भोपाल में आयोजित “साधना सप्ताह” कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पण, टीमवर्क एवं सतत प्रयासों का परिणाम है। मंत्री श्री सिंह ने इस सफलता के लिए सभी संबंधितों को हार्दिक बधाई दी है।

सिविल सेवा दिवस के अवसर मंगलवार को प्रशासन अकादमी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रीमती प्रेमलता उपाध्याय, माध्यमिक शिक्षक को नवाचारी अधिगम सामग्री विकसित करने के लिए ₹1,00,000/- की राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। इसी प्रकार, “सुपर-100” योजना के अंतर्गत JEE एवं NEET परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करने के लिए सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भोपाल के प्राचार्य सुधाकर पाराशर तथा शिक्षक श्रीमती एकता पाठक (गणित), श्रीमती सीमा माथुर (रसायन), श्रीमती भारती द्विवेदी (जीव विज्ञान) एवं गुलाब सिंह (भौतिक विज्ञान) को संयुक्त रूप से ₹1,00,000/- की राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

स्कूल शिक्षा एवं परिवहन विभाग के मंत्री उदय प्रताप सिंह

जरूरी खबरें