Monday 26th of October 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण

बलराम कृषि महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संबोधित किसानों की समृद्धि और कृषि विकास पर दिया जोर

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता — कृषि उपकरणों की चोरी करने वाले 4 शातिर चोर 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार

70 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगिता में रीवा, सागर, नर्मदापुरम एवं जबलपुर संभाग ने बनाई सेमीफाइनल में जगह

जुआ खेलते 16 जुआड़ी रंगे हाथ पकड़े गये, नगद 13 हजार 70 रूपये जप्त

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर का हुआ आयोजन : मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल एवं कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने समस्याओं का किया तुरंत निराकरण

Aditi News Team

Fri, Sep 11, 2026

रिपोर्टर कमर राणा

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर का हुआ आयोजन, मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल एवं कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने समस्याओं का किया तुरंत निराकरण

देर शाम पहुंचे सांसद दर्शन सिंह चौधरी उन्होंने भी लोगों की समस्याओं का क्या निराकरण

देवरी, रायसेन। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को नगर परिषद देवरी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे, जिसके चलते नगर सहित आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल शामिल हुए। उनके साथ रायसेन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता भी मौजूद रहे। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ पहुंचने के कारण कई लोग मंत्री तक अपनी समस्या लेकर नहीं पहुंच सके। स्थिति को देखते हुए मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने मौके पर ही कई लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

शिविर में कुल करीब 171 आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों के अनुसार इनमें से अधिकांश आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों में संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने भी सुनीं लोगों की समस्याएं

मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के भोपाल रवाना होने के बाद कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने शिविर में मौजूद लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवेदनों पर समय-सीमा में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथी कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण भी किया।

देर शाम पहुंचे सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने भी सुनीं नगरवासियों की मांगें

शिविर के दौरान होशंगाबाद सांसद दर्शन सिंह चौधरी भी शाम 3:00 शिविर में पहुंचे। उन्होंने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा की।

इस दौरान देवरी के व्यापारियों ने सांसद दर्शन सिंह चौधरी से मुलाकात कर नगर में स्थित बड़े तालाबों से जुड़ी समस्याओं को लेकर चर्चा की। इसके अलावा खारीमचारी रोड के विस्तार तथा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से संबंधित मांगों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सांसद ने नगरवासियों की मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

शिविर का आयोजन शाम करीब 4 बजे तक चला। कार्यक्रम में एसडीम अंकित जैन ,नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार लोधी, सीएमओ जगदीश शर्मा, तहसीलदार जयपाल शाह, रेंजर शिरोमणि मीणा, थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह तोमर सहित एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी के चलते शिविर में लोगों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाने और उनके निराकरण की प्रक्रिया को गति मिली।

Tags :

सांसद दर्शन सिंह चौधरी

मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल

जरूरी खबरें