Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

राम किशोर बजाज एवं श्रीमती प्रतिभा बजाज ने अपने परिश्रम, लगन और प्रतिभा से हम सभी का मान बढ़ाया

कार्यवाही में जप्त किए गए मशरूका की कुल कीमत करीब ₹70 हजार रुपये

बचाव कार्य का लिया जायजा. मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता.

बम्हौरी कलाॅ में कार्यरत उच्च श्रेणी शिक्षक श्री पुरुषोत्तम मेहरा एवं सहायक शिक्षक श्री मदन कुमार पटैल का

नरसिंह जयंती पर विशेष आलेख - सुशील शर्मा

स्कूल शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों को दिए सफलता के लिए मंत्र : नरसिंहपुर में मंत्री उदय प्रताप सिंह ने नि:शुल्क कोचिंग पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह

Aditi News Team

Mon, Mar 30, 2026

मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने नि:शुल्क कोचिंग पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद कर बढ़ाया उत्साह

विद्यार्थियों को सफलता के लिए मंत्र

नरसिंहपुर।प्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने रविवार को शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नरसिंहपुर पहुंचकर नि:शुल्क जेईई एवं नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास और अनुशासन का संदेश दिया।

      मंत्री श्री सिंह ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से उनके भविष्य के लक्ष्यों के बारे में चर्चा की। उन्होंने आईपीएस, आईएएस, इंजीनियर और डॉक्टर बनने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि आपसी चर्चा और सीखने की प्रवृत्ति से ज्ञान में वृद्धि होती है। विद्यार्थियों ने भी बताया कि आपसी संवाद से पढ़ाई में उन्हें लाभ मिलता है। उन्होंने नि:शुल्क कोचिंग में उपलब्ध सुविधाओं और पूर्व में स्कूल में पढ़ाई एवं विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं के अनुभव के बारे में जानकारी ली। विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल रही है और किसी प्रकार की कमी महसूस नहीं हुई। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि ऑनलाइन कक्षाओं की शुरुआत से विद्यार्थियों को और अधिक लाभ मिलेगा तथा वे आधुनिक संसाधनों के माध्यम से बेहतर तैयारी कर सकेंगे। कैरियर काउंसलिंग के विषय में जानकारी लेते हुए मंत्री श्री सिंह को विद्यार्थियों ने बताया कि उन्हें राज्य शासन द्वारा कैरियर काउंसलिंग के माध्यम से विद्यालय स्तर पर इंजीनियरिंग सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों और संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई है। मध्यप्रदेश के प्रत्येक हायर सेकेंडरी स्कूलों की कक्षाओं में डिजिटल बोर्ड के लिए तैयारी कर रहे हैं। प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के कैरियर को लेकर हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में ऑनलाइन, बोकेशनल, मोटिवेशनल, कैरियर काउंसलिंग आदि के माध्यम से मदद मिली है। बच्चों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

      मंत्री श्री सिंह ने नि:शुल्क कोचिंग भ्रमण के दौरान जेईई व नीट कोचिंग में मिल रही शैक्षणिक सुविधाओं व गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली।

      पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की कोचिंग विद्यार्थियों को सही दिशा प्रदान करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि आप बड़े लक्ष्य तय करते हैं, तो उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत, अनुशासन और फोकस जरूरी है। दृढ़ संकल्प और लगातार प्रयास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

      इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा, अतिरिक्त सीईओ जिला पंचायत श्री उदय सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुशवाहा, श्री अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य श्री धनंजय पटेल, श्री राजीव ठाकुर, श्री नवीन अग्रवाल, श्री अमितेन्द्र नारोलिया, नि:शुल्क कोचिंग के नोडल अधिकारी श्री राजीव किशोर श्रीवास्तव, अधिकारी-कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद थे।

Tags :

पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अनिल कुशवाहा,

जरूरी खबरें