Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से : दो प्रमुख मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले विधायक नागेश

Aditi News Team

Tue, Aug 4, 2026

रिपोर्टर आशीष साहू

दो प्रमुख मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले विधायक नागेश

नरसिंहपुर/गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से विधायक महेंद्र नागेश ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री को अलग-अलग ज्ञापन सौंपे।

विधायक महेंद्र नागेश ने कहा कि गोटेगांव विधानसभा के अनेक ग्रामीण मार्ग प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना PMGSY-IV के अंतर्गत प्रस्तावित हैं। इन सड़कों के निर्माण से दूरस्थ गांवों को बारहमासी संपर्क मिलेगा और ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं व्यापार जैसी मूलभूत सुविधाओं तक सुगम पहुंच हो सकेगी।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि PMGSY-IV के बैच-2 में प्रस्तावित सभी मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत किया जाए, जिससे क्षेत्र के ग्रामीण विकास को गति मिले और आमजन को शीघ्र लाभ प्राप्त हो।

विधायक ने दूसरा ज्ञापन जबलपुर-नरसिंहपुर फोरलेन परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन को लेकर सौंपा। उन्होंने बताया कि विदिशा में आयोजित जनसभा में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा इस परियोजना की घोषणा की गई थी। यह महाकौशल क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं में से एक है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि जबलपुर, नरसिंहपुर सहित आसपास के हजारों लोग प्रतिदिन इस मार्ग का उपयोग करते हैं। फोरलेन बनने से यातायात सुरक्षित होगा, दुर्घटनाएं कम होंगी और कृषि, व्यापार, उद्योग व पर्यटन को नई रफ्तार मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोनों विषयों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मंत्रालयों से समन्वय कर आवश्यक परीक्षण एवं सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विधायक महेंद्र नागेश ने विश्वास जताया कि इन दोनों परियोजनाओं के स्वीकृत होने से गोटेगांव विधानसभा सहित पूरे नरसिंहपुर जिले के विकास को नई दिशा मिलेगी।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश

केंदीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

जरूरी खबरें