Friday 28th of August 2026

ब्रेकिंग

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

जबलपुर हनुमानताल पुलिस की कार्यवाही 1 विधिविवादित बालक सहित 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार,

लॉयन्स क्लब गाडरवारा शांकरी ने फिर गोद लिया शासकीय मा. विद्यालय : छात्रों को स्टेशनरी और अल्पाहार वितरित कर की पढ़ाई के लिए प्रेरित

Aditi News Team

Wed, Jul 29, 2026

लॉयन्स क्लब गाडरवारा शांकरी ने फिर गोद लिया शासकीय मा. विद्यालय

छात्रों को स्टेशनरी और अल्पाहार वितरित कर की पढ़ाई के लिए प्रेरित

गाडरवारा। सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय *लॉयन्स क्लब गाडरवारा शांकरी डि. 3233-C* ने इस वर्ष भी *शासकीय ब्लॉक मत नायंस क्लब मा. विद्यालय, गाडरवारा* को गोद लेने की घोषणा की है। विगत दिवस क्लब के पदाधिकारियों ने विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। इस दौरान बच्चों को *कॉपी, पेन, पेंसिल, रबर, शार्पनर* के साथ *टॉफी एवं बिस्किट* का वितरण किया गया।

क्लब सदस्यों ने विद्यालय की *प्राचार्या एवं समस्त स्टाफ* से भेंट कर शिक्षा व्यवस्था एवं बच्चों की जरूरतों पर चर्चा की। क्लब ने आश्वासन दिया कि पूरे वर्ष विद्यालय में समय-समय पर शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवा कार्य किए जाएंगे।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष, सचिव सहित *लायन पी.एस.तिवारी* एवं *पूर्व अध्यक्ष लायन मधुमति चौहान* विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

लॉयन्स क्लब गाडरवारा शांकरी का उद्देश्य है कि गोद लिए गए विद्यालय के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ आवश्यक सहयोग प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य में योगदान दिया जाए।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

लॉयन्स क्लब गाडरवारा शांकरी

जरूरी खबरें