Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

सांसद दर्शन सिंह चौधरी प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए : सांसद दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

Aditi News Team

Fri, Jun 19, 2026

सांसद दर्शन सिंह चौधरी प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शामिल हुए

सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी पीजी कॉलेज नरसिंहपुर के ऑडिटोरियम में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में शुक्रवार को शामिल हुए। उन्होंने प्राकृतिक कृषि संवर्धन, जैविक आदानों के उपयोग तथा कृषि को अधिक लाभकारी और पर्यावरण अनुकूल बनाने के संबंध में संवाद किया। सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने प्राकृतिक कृषि संवर्धन विधेयक की जानकारी देते हुए किसानों से प्राकृतिक खेती को जनआंदोलन बनाने का आव्हान किया। साथ ही प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। विधायक तेंदूखेड़ा श्री विश्वनाथ सिंह पटेल, विधायक गोटेगांव श्री महेन्द्र नागेश, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, वैज्ञानिक डॉ. आशुतोष शर्मा एवं डॉ. एसआर शर्मा, डॉ. विजय सिंह रघुवंशी, प्राकृतिक खेती करने वाले कृषक श्री कृष्णपाल सिंह लोधी और ग्राम रीछा के निवासी श्री लक्ष्मण सिंह पटेल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री श्री जालम सिंह पटेल, महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी, श्री रामसनेही पाठक, जिला पंचायत सदस्य व सभापति कृषि श्री सीताराम नामदेव, श्री राजकुमार गुमास्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, उप संचालक कृषि श्री मौरिस नाथ, परियोजना संचालक आत्मा श्री आरपी झारिया, अन्य अधिकारी, जिले के कृषक और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

सांसद दर्शन सिंह चौधरी

विधायक गोटेगांव महेन्द्र नागेश,

विधायक तेंदूखेड़ा विश्वनाथ सिंह पटेल,

जरूरी खबरें