Sunday 30th of August 2026

ब्रेकिंग

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों से वसूला 30 हजार रुपये का जुर्माना

जामा मस्जिद, फैजाने मदीना, छोटी मस्जिद कमेटी सहित मुस्लिम समाज ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया

संयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर 17-25 अगस्त के राष्ट्रव्यापी ज्ञापन सप्ताह के तहत गाडरवारा में

शासकीय हाई स्कूल सीरेगांव में पाल को की बैठक आयोजित,

गाडरवारा में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर : नरसिंहपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया स्थल निरीक्षण

Aditi News Team

Thu, May 28, 2026

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया स्थल निरीक्षण

नरसिंहपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नरसिंहपुर जिले के एनटीपीसी गाडरवारा में 5 या 6 जून 2026 को कार्यक्रम प्रस्तावित है। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने गुरूवार को उक्त कार्यक्रम की तैयारियों के लिए संयुक्त रूप से कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया, एसडीएम गाडरवारा श्रीमती कलावती व्यारे सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्रीमती सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. मीणा ने प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम का सुचारू रूप से तैयारियों के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने हेलीपैड स्थल, कार्यक्रम स्थल और पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री जी के प्रस्तावित कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, हेलीपैड एवं सुरक्षा बेरीकेटिंग व्यवस्था, सत्कार व्यवस्था, परिवहन, पार्किंग, विद्युत, चिकित्सा व्यवस्था, फायर बिग्रेड, पेयजल व्यवस्था और साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें