शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान : नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने स्वयं भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया एवं रक्त दान किया
Aditi News Team
Sat, Aug 8, 2026
🩸 शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने स्वयं भी स्वास्थ्य परीक्षण करायाएवं रक्त दान किया

कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश की उपस्थिति में आयोजित हुआ रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर।
नरसिंहपुर में आयोजित शिविर में 46 शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों ने रक्तदान किया।
शिविर में 180 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जबकि 52 लोगों के रक्त नमूने लिए गए।
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने रक्तदान कर दिया प्रेरक संदेश
शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर में 46 ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश की उपस्थिति में शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने स्वयं रक्तदान कर अधिकारी-कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने शिविर में अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया।
शिविर में 46 शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। वहीं 180 अधिकारी-कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा विभिन्न जांचों के लिए 52 लोगों के रक्त नमूने लिए गए।
शिविर में सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजकुमार चौधरी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं जांच संबंधी सेवाएं प्रदान कीं।
Tags :
अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)
नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह
नरसिंहपुर सीईओ जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश