Sunday 22nd of November 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर कलेक्टर को जांच कर 4 सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश, शिकायत पर लिया संज्ञान

Kia Seltos कार में बना रखा था तस्करी का गुप्त ठिकाना, दो गिरफ्तार,25 सोने के बिस्कुट बरामद हुए

112पुलिस वाहन ने त्वरीत पहूचाया अस्पताल,कटनी रेफर बरतला में रात्री 9 बजे को हुई घटना, परिवार में मचा हड़कंप

कुण्डलपुर में24 नवंबर को भव्य पिच्छिका परिवर्तन समारोह आयोजित

वल्लभ सम्प्रदाय के भगवान श्रीगौर्वधन नाथजी की हवेली मंदिर में गौवर्धन पूजा एंव अन्नकूट महाप्रसादी का आयोजन संपन्न

(थाईलैंड) प्रजाति की “मागुर” मछली एवं दो पिकअप वाहन जप्त : नरसिंहपुर पुलिस की कार्यवाही - भारी मात्रा में प्रतिबंधित (थाईलैंड) मागुर मछली जप्त,दो आरोपी गिरफ्तार।

Aditi News Team

Sun, Dec 7, 2025

नरसिंहपुर पुलिस की कार्यवाही - भारी मात्रा में प्रतिबंधित (थाईलैंड) मागुर मछली जप्त

• दो आरोपी गिरफ्तार।

• लगभग 3 टन प्रतिबंधित (थाईलैंड) प्रजाति की “मागुर” मछली एवं दो पिकअप वाहन जप्त ।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सतत अभियान के तहत नरसिंहपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

विगत रात्रि थाना स्टेशनगंज पुलिस टीम भ्रमण पर थी। इसी दौरान सिंहपुर तिराहा, छिंदवाड़ा रोड पर संदेह के आधार पर दो वाहनों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहनों में भारी मात्रा में मछली भरी हुई पाई गई।

मछलियों के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु मत्स्य विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया गया, जिनके द्वारा परीक्षण उपरांत उक्त मछलियों को प्रतिबंधित (थाईलैंड) प्रजाति की “मागुर” मछली होना बताया गया।

नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर प्रतिबंधित मागुर मछली को जप्त कर संबंधित व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है तथा उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

आरोपीगण द्वारा प्रतिबंधित (थाईलैंड) प्रजाति की “मागुर” मछली का परिवहन किया जा रहा था, जो कि नियमों का उल्लंघन है एवं जैव-विविधता एवं पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है।

• गिरफ्तार आरोपी 1 : सतीश गौर निवासी नागपुर महाराष्ट्र।

• गिरफ्तार आरोपी 2 : सतीश परिहार निवासी नागपुर महाराष्ट्र।

• जप्ती : लगभग 3 टन प्रतिबंधित (थाईलैंड) प्रजाति की “मागुर” मछली एवं दो पिकअप वाहन।

• वैधानिक कार्यवाही : धारा 5 फिशरीज एक्ट एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध।

उक्त जप्तशुदा मछली को मत्स्य विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है, जिनके द्वारा उसके नष्टीकरण की प्रक्रिया की जा रही है।

*कार्यवाही में सराहनीय भूमिका :* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी स्टेशनगंज, निरीक्षक सौरभ पटेल, उनि दिव्या सनोडिया, उनि मुकेश विसेन, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र पटेल, आरक्षक अंकित, प्रवीण, नंदकिशोर, योगेन्द्र, की सराहनीय भूमिका रही है।

*पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना एवं नरसिंहपुर पुलिस की अपील :*

आमजन से अपील है कि यदि कहीं भी प्रतिबंधित मछलियों या वन्यजीवों का अवैध व्यापार या परिवहन होता दिखाई दे, तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर सूचना दें।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक

जरूरी खबरें