Friday 31st of July 2026

ब्रेकिंग

जैन मंदिर सहित धार्मिक स्थलों में चोरी करने वाले चोर गिरोह का नरसिंहपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश

पुजारी एवं कॉलोनी वासियों ने गाडरवारा थाने में की शिकायत

बाहर राज्य/जिले से काम करने के बहाने लडकिया बुलाकर ग्राहको को सप्लाई करने वाले

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी अधारताल पंकज मिश्रा के मार्गदर्शन में

पीड़िताओं ने आरोप है कि रेलवे पुलिस यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं, बार-बार चक्कर लगाने के बाद आश्वाशन ही मिला

जैन मंदिरों से चोरी की गई 100 वर्ष पुरानी मूर्तियां एवं सिंहासन बरामद : जैन मंदिर सहित धार्मिक स्थलों में चोरी करने वाले चोर गिरोह का नरसिंहपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश

Aditi News Team

Fri, Jul 31, 2026

जैन मंदिर सहित धार्मिक स्थलों में चोरी करने वाले चोर गिरोह का नरसिंहपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश

• जैन मंदिरों से चोरी की गई 100 वर्ष पुरानी मूर्तियां एवं सिंहासन बरामद।

• शातिर चोर गिरोह से चोरी किए शंक रखने का पात्र, दान पेटी एवं एवं आर्टिफिशियल ज्वेलरी (श्रृंगार सामग्री) भी बरामद।

• 4 सदस्यीय चोर गिरोह पुलिस गिरफ्त में, 3 चोरी की वारदातों का खुलासा।

• धार्मिक आस्था से जुड़े चोरी के प्रकरणों का नरसिंहपुर पुलिस ने संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ सफल खुलासा किया।

जिले में विगत लगभग 15 दिनों के दौरान तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों जैन मंदिर सगौरिया (थाना करेली), माता मंदिर लिलवानी (थाना पलोहा) तथा खेरापति मंदिर तेन्दूखेड़ा में चोरी एवं चोरी के प्रयास की घटनाएं घटित हुई थीं। धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने की इन घटनाओं को पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अत्यंत गंभीरता से लिया गया तथा आरोपियों की पतासाजी एवं चोरी गए माल की बरामदगी हेतु विशेष पुलिस टीमें गठित कर लगातार एवं सतत कार्रवाई की जा रही थी।

*तकनीकी जांच, वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं सूक्ष्म विवेचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपियों पहचान कर प्रकरण का सफल खुलासा किया :* धार्मिक आस्था से जुड़े इस संवेदनशील प्रकरण एवं पुरानी चोरी की घटनाओं के पेटर्न को देखते हुए पुलिस द्वारा प्रारंभ से ही सभी पहलुओं पर गंभीरता एवं सूक्ष्मता से जांच की गई। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किए गए तथा घटनास्थल पर उपलब्ध परिस्थितिजन्य साक्ष्यों एवं अन्य तकनीकी जानकारियों का गहन विश्लेषण किया गया।

*पूर्व में हुई चोरी की वारदातों के पैटर्न का भी किया गया विश्लेषण:* गौरतलब है कि जिले के उक्त तीनों धार्मिक स्थलों—जैन मंदिर सगौरिया, माता मंदिर लिलवानी एवं खेरापति मंदिर तेन्दूखेड़ा—में चोरी की घटनाएं सामने आने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा तत्काल घटनास्थलों का निरीक्षण किया गया तथा जांच को दिशा देने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस टीमों ने केवल वर्तमान घटना तक सीमित न रहकर पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं के पैटर्न का भी गहन विश्लेषण किया। वारदात के समय, स्थान, चोरी करने की शैली, प्रवेश एवं निकास के तरीके, उपयोग किए गए औजारों तथा आरोपियों की गतिविधियों का तुलनात्मक अध्ययन कर महत्वपूर्ण तकनीकी एवं परिस्थितिजन्य सुराग एकत्रित किए गए। इसी वैज्ञानिक एवं विश्लेषणात्मक जांच के आधार पर पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।

*संदेही पर रखी गई लगातार नजरः* विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचनाओं तथा संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों का लगातार विश्लेषण किया जा रहा था। इसी क्रम में निगरानी बदमाश नन्हे सिंह उर्फ समसेर राजपूत, आकाश उर्फ छोटू राजपूत, ब्रजेश गौड़ एवं रोहित उर्फ कुट्टू कीर की संदिग्ध गतिविधियां प्रकाश में आईं, जिसके बाद पुलिस टीम द्वारा उनकी गहन पतारसी एवं निगरानी की गई।

*शातिर चोरों का गिरोह पुलिस गिरफ्त में, जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा:* प्राप्त तथ्यों, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर से प्राप्त महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर दिनांक 30.07.2026 को चारों आरोपियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर विस्तृत पूछताछ की गई। प्रारंभ में आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, किंतु वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के समक्ष उन्होंने जैन मंदिर सगौरिया, माता मंदिर लिलवानी तथा खेरापति मंदिर तेन्दूखेड़ा में चोरी एवं चोरी के प्रयास की तीनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

*गिरफ्तार आरोपी :*

• नन्हे सिंह उर्फ समसेर राजपूत पिता गुलाब सिंह राजपूत, उम्र 58 वर्ष, निवासी सुपारी थाना गाडरवारा, हाल निरंजन वार्ड गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर।

• आकाश उर्फ छोटू राजपूत पिता निरंजन राजपूत, उम्र 25 वर्ष, निवासी निरंजन वार्ड गाडरवारा, थाना गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर।

• ब्रजेश गौड़ पिता ठाकुर प्रसाद गौड़, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम तेन्दूखेड़ा, थाना चीचली, हाल निरंजन वार्ड गाडरवारा, थाना गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर।

• रोहित उर्फ कुट्टू कीर पिता दर्शन कीर, उम्र 21 वर्ष, निवासी निरंजन वार्ड गाडरवारा, थाना गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर।

*जैन मंदिरों से चोरी की गई 100 वर्ष पुरानी मूर्तियां एवं अन्य सामग्री बरामद करने में सफलताः* गिरफतार आरोपियों से गहनता सू पूछताछ पर उनके द्वारा चोरी की गई भगवान की 100 वर्ष पुरानी मूर्तियों के छिपाए गए स्थानों पर रात-दिन सघन सर्च आपरेशन चलाया गया जिसके परिणाम स्वरूप

• जैन मंदिर सगौरिया (थाना करेली) से चोरी की गई लगभग 100 वर्ष पुरानी भगवानों की दो प्रतिमाए एवं सिंहासन।

• माता मंदिर लिलवानी (थाना पलोहा) से शंख रखने का पात्र, दान पेटी एवं आर्टिफिशियल ज्वेलरी (श्रृंगार सामग्री)।

• घटना में प्रयुक्त स्कूटी।

• घटना में प्रयुक्त एक लोहे का कटर।

*पूछताछ में प्राप्त महत्वपूर्ण जानकारी :*

• आरोपी ब्रजेश गौड़ एवं रोहित उर्फ कुट्टू कीर ने शेष 16 प्रतिमाओं को शक्कर नदी में फेंकना स्वीकार किया।

• शेष प्रतिमाओं की बरामदगी हेतु पुलिस द्वारा विशेष सर्च अभियान संचालित किया जा रहा है।

*पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 3 विशेष टीम थी गठितः* प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए अज्ञात चोर की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गई संपत्ति की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी, तेंदूखेड़ा श्री अभिनव मिश्रा, एसडीओपी नरसिंहपुर, श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में 3 विशेष टीमें गठित की गई थी। उक्त टीम में थाना प्रभारी करेली निरीक्षक रत्नाकर हिंग्वे, थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक अशोक चौहान, थाना प्रभारी पलोहा निरीक्षक बनवारी लाल त्यागी, थाना प्रभारी तेन्दूखेड़ा निरीक्षक किशोर वामनकर, उप निरीक्षक विजय कुमार धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक सतीश राजपूत, सहायक उप निरीक्षक अवधेश बघेल, प्रधान आरक्षक कुलदीप सोमकुंवर, प्रधान आरक्षक राजेश बागरी, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र उईके, आरक्षक सचिन पटैल, आरक्षक लक्ष्मी नागपुरे, आरक्षक कपिल राजपूत, महिला आरक्षक अंकिता दुबे, थाना गाडरवारा से प्रधान आरक्षक रामगोपाल राजपूत, आरक्षक रूपेन्द्र चौबे, आरक्षक दिनेश पटैल, आरक्षक विश्वजीत, थाना तेन्दूखेड़ा से सहायक उप निरीक्षक शशांक दुबे, आरक्षक बहादुर, आरक्षक लखन तथा साइबर शाखा नरसिंहपुर से महिला आरक्षक कुमुद पाठक, आरक्षक नीरज डैहरिया, आरक्षक हेमंत वाडिवा एवं आरक्षक भूपेन्द्र की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

जरूरी खबरें