Wednesday 2nd of September 2026

ब्रेकिंग

पूर्व विधायक संजय शर्मा के 3 ठिकानों पर छापेमारी, फर्जी टोल वसूली घोटाले से जुड़े तार

पुलिस ने मुख्य आरोपी अजीत कौरव को किया गिरफ्तार

नगर में निर्बाध जलापूर्ति किये जाने हेतु जारी है पानी टंकी निर्माण एवं पाईप लाईनों को विस्तार

17 दिसंबर को भोपाल चलने,गौमाताओं के सुरक्षित विस्थापन के लिए गौशालाओं और मंदिरों की भूमि पर गौ सेवा प्रकल्प शुरू करने

किसानों के खेतों से कृषि पंपों पर केबल चोरी की वारदातें होने से नाराज किसान पहुंचे गाडरवारा थाने सौंपा ज्ञापन

पुलिस ने लगभग ₹50 लाख मूल्य का मशरूका जप्त किया गया। : नरसिंहपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का किया भंडाफोड़, छत्तीसगढ़ से यूपी जा रहा था गांजा

Aditi News Team

Wed, Feb 25, 2026

OPERATION EAGLE CLAW

अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान में बड़ी सफलता-भारी मात्रा में गांजा जप्त कर तस्करी नेटवर्क पर नरसिंहपुर पुलिस का करारा प्रहार

• अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ — छत्तीसगढ़ से यूपी जा रहा था गांजा।

• अवैध मादक पदार्थ : 152 किलोग्राम गांजा जप्त, एक अंतर्राज्यीय तस्कर पुलिस गिरफ्त में।

• अवैध गांजा तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन पुलिस ने किया जप्त।

लगभग ₹50 लाख मूल्य का मशरूका जप्त किया गया।

नरसिंहपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध "OPERATION EAGLE CLAW" जा रहा है। अभियान के तहत लगातार बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ जप्त किए जा रहे है।

इसी क्रम में एक विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन द्वारा भारी मात्रा में अवैध गांजा राष्ट्रीय राजमार्ग-44 मार्ग से झांसी (उत्तर प्रदेश) की ओर परिवहन किया जा रहा है।

सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में थाना कोतवाली की विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर नाकेबंदी कर घेराबंदी करते हुए आरोपी को मय माल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए।

पुलिस टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर प्रभावी नाकेबंदी की गई। इसी दौरान मुखबिर की सूचना के अनुसार तेज गति से आ रहे पिकअप वाहन को चिन्हित कर पीछा किया गया तथा घेराबंदी कर कपूरी तिराहे के आगे पिकअप वाहन क्रमांक CG 06 M 0931 को रोका गया।

खाली कैरेटों के बीच छिपाकर की जा रही थी गांजा तस्करी :

पुलिस टीम द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रोके गए पिकअप वाहन की तलाशी ली गयी तलाश के दौरान वाहन में खाली कैरेट भरे हुए पाए गए जिनकी और गहनता से तलाशी ली गयी जिस तस्कर द्वारा बड़ी चालाकी से कैरेटों के बीच बोरियों में भारी मात्रा में भरा हुआ गांजा बरामद हुआ।

छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था भारी मात्रा में गांजा :

वाहन चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रोहित सिंह निवम, निवासी ग्वालियर बताया। गहन पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह उक्त अवैध गांजा राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से झांसी (उत्तर प्रदेश) लेकर जा रहा था जो वाहन स्वामी बंटी सोनी के कहने पर लाना बताया गया है।

थाना कोतवाली की कार्यवाही :

गिरफ्तार आरोपी : रोहित सिंह निवम निवासी गवालियर, म.प्र.।

जप्त मादक पदार्थ : लगभग 152 किलोग्राम अवैध गांजा एवं एक पिकअप वाहन (जप्त मशरूका की कीमत लगभग 50 लाख रूपये)

वैधानिक कार्यवाही : धारा 8/20 (ख), 29 एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज।

कार्यवाही में विशेष भूमिका : उक्त कार्यवाही में थाना कोतवाली से थाना प्रभारी, निरीक्षक गौरव चांटे, सउनि भीम बाक्सर, आरक्षक सौरभ पटेल, आरक्षक अभय तिवारी, आरक्षक नीलेश दुबे, आरक्षक उमेश्वर पाठक, आरक्षक कुलदीप साहू, आरक्षक राहुल दुबे, आरक्षक अनुराग दुबे एवं आरक्षक श्रेय अवस्थी की मुख्य भूमिका रही है।

"नशे से दूरी, है ज़रूरी"

"Say No to Drugs"

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना

जरूरी खबरें