पुलिस ने लूट का शत-प्रतिशत मशरूका (मंगलसूत्र) किया बरामद : नरसिंहपुर,आँख में मिर्ची डालकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी चंद घंटों में नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में
Aditi News Team
Sat, Feb 14, 2026
आँख में मिर्ची डालकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी चंद घंटों में नरसिंहपुर पुलिस की गिरफ्त में
• त्वरित कार्यवाही : पुलिस ने लूट का शत-प्रतिशत मशरूका (मंगलसूत्र) किया बरामद।
• अज्ञात लुटेरों की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम का गठन किया गया था।
थाना स्टेशनगंज अंतर्गत ग्राम करहैया खेड़ा निवासी राजेश मेहरा अपनी पत्नी के साथ दिनांक 13/02/2026 को ग्राम खमरिया स्थित अपने रिश्तेदार के यहाँ विवाह समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे। रात्रि लगभग 09:30 बजे जैसे ही वे ग्राम खमरिया के स्वागत गेट के समीप पहुँचे, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने ओवरटेक कर उनका रास्ता रोक लिया।
मोटरसाइकिल के पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा राजेश मेहरा एवं उनकी पत्नी की आँखों में मिर्ची पाउडर फेंक दिया गया, जिससे दोनों असहज हो गए। इसके पश्चात आरोपियों द्वारा झूमाझटकी करते हुए महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया गया तथा मौके से फरार हो गए।
*अज्ञात लुटेरों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु गठित की गयी थी दो विशेष पुलिस टीम :*
लूट की घटना संज्ञान में आने पर पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी, नरसिंहपुर श्री मनोज गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस की दो विशेष टीमों को गठन किया जाकर आरोपियों की तलाश कर गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिए गए थे।
*पुलिस की तत्परता से घटना के कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्तार :*
पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए घटना स्थल के आस-पास के क्षेत्रों के सीसीटीव्ही कैमरों को चेक किया गया एवं स्थानीय लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की गयी साथ ही तकनीकी माध्यमों से जानकारियों को एकत्रित किया गया जिसके परिणाम स्वरूप घटना स्थल के पास से ही अभिषेक सिंह लोधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई।
इसके उपरान्त प्राप्त जानकारी अनुसार यशवंत पटेल की गोटेगांव में होने की जानकारी मिलने में पुलिस टीम द्वारा गोटेगांव पहुचंकर प्रभावी घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी यशवंत पटेल को गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुयी।
इसके उपरान्त प्राप्त जानकारी अनुसार यशवंत पटेल की गोटेगांव में होने की जानकारी मिलने में पुलिस टीम द्वारा गोटेगांव पहुचंकर प्रभावी घेराबंदी की गयी जिसके परिणाम स्वरूप आरोपी यशवंत पटेल को गिरफ्त में लेने में सफलता प्राप्त हुयी।
*गिरफ्तार आरोपी :*
1. यशवंत पटेल निवासी पिपरिया, थाना गोटेगांव।
2. अभिषेक सिंह लोधी निवासी सूरवारी, थाना ठेमी।
*जप्ती :* मंगलसूत्र कीमती 1,20,000 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल टीव्हीएस कंपनी की रायडर कीमती 80,000 रूपये जप्त।
*वैधानिक कार्यवाही :* धारा 309 (4), 3/5 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।
*कार्यवाही में सराहनीय भूमिकाः* अज्ञात लुटेरों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में निरीक्षक सौरभ पटैल, उनि. राहुल सोनकर, उनि. मुकेश बिसेन उनि. दिलीप सिंह प्रधान आरक्षक बुधराम, आरक्षक लक्ष्मी नागपुर, दिलीप सिंह, नंदकिशोर, जितेन्द्र राणा, संतोष शर्मा की सराहनीय भूमिका रही है।
Tags :
अदिति न्यूज (सतीश लमानिया)
नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना