Tuesday 26th of May 2026

ब्रेकिंग

अजयगढ़ के नयापुरवा में बड़ा हादसा, 10 दिन से चल रही थी खुदाई, भुसभुसी मिट्टी ने ली जान।

करेली में विरोध में निकला मौन जुलूस ,संत सुरक्षा कानून बनाने की उठी मांग, सकल जैन समाज में भारी आक्रोश

नरसिंहपुर जिले गाडरवारा के समीप ककरा घाट पर नहाने गए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत

मां नर्मदा के प्रति अटूट श्रद्धा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत कर रहे महाराष्ट्र-गोवा के संत

आरसीसी बनखेड़ी क्लब के तत्वाधान में टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता रोमांचक दौर मैं

देवरी में बोरिंग मशीन जप्त, लेकिन थाने में नहीं पहुंची - मामला संदिग्ध : रायसेन जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कैलकच्छ में अवैध बोरिंग मशीन पकड़े जाने के मामले में नया मोड़

Aditi News Team

Tue, Apr 14, 2026

बोरिंग मशीन जप्त, लेकिन थाने में नहीं पहुंची - मामला संदिग्ध

रायसेन/देवरी: रायसेन जिले के देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कैलकच्छ में अवैध बोरिंग मशीन पकड़े जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। करीब 7 दिन पहले उदयपुरा तहसीलदार द्वारा जब्त की गई बोरिंग मशीन का अब तक कोई अता-पता नहीं है, जिससे मामले पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, पिछले बुधवार शाम करीब 5 बजे ग्राम कैलकच्छ में अवैध रूप से बोरिंग मशीन चलने की सूचना मिलने पर उदयपुरा तहसीलदार दिनेश कुमार बरगले और उदयपुरा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मशीन को अपने कब्जे में लिया। तहसीलदार ने बताया कि मशीन को लिखित कार्रवाई के बाद देवरी थाने में खड़ा करवा दिया गया है। और देवरी थानेदार को लिखित रूप में निर्देशित किया गया है।

लेकिन जब इस संबंध में देवरी थाना प्रभारी जयदीप भदौरिया से बात की गई, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि थाने में ऐसी कोई बोरिंग मशीन जमा नहीं कराई गई है। जबकि तहसीलदार का लेटर थाना प्रभारी के नाम भी मौजूद है फिर बोरिंग मशीन कहां गई

इधर, ग्राम कैलकच्छ के ग्रामीणों का आरोप है कि तहसीलदार एवं देवरीथाना प्रभारी द्वारा कथित रूप से लेन-देन कर मशीन को छोड़ दिया गया है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

मामले में जब्त मशीन के गायब होने और प्रशासनिक बयानों में विरोधाभास के चलते जांच की मांग उठने लगी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है और बोरिंग मशीन की वास्तविक स्थिति क्या है।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

रायसेन पुलिस अधीक्षक

रायसेन जिला कलेक्टर

देवरी तहसीलदार

देवरी थाना प्रभारी

जरूरी खबरें