Monday 31st of August 2026

ब्रेकिंग

5 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के संभागीय सम्मेलन की तैयारी तेज

नरसिंहपुर जिले के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण ध्यान दे, गाडरवारा क्षेत्र की अधिकांश सड़के मरम्मत लायक

जीवन एक रहस्य है, समस्या नहीं; आत्मचिंतन से करें उसका उद्घाटन

आओ इस बार भुजरियों को,सिर्फ रस्म बनकर न जाने दें, इनकी हरियाली के साथ , रिश्तों में भी हरियाली आने दें।

सिहोरा में मनोनीत पार्षदों का हुआ स्वागत एवं शुभकामनाएं दी गई : नवमनोनीत पार्षदों—सत्यप्रकाश खरे,आलोक जैन, विनोद गुप्ता, गीता तिवारी, अमित खत्री एवं संकेत पांडे

Aditi News Team

Thu, Apr 2, 2026

सिहोरा में मनोनीत पार्षदों का हुआ स्वागत एवं शुभकामनाएं दी गई

सिहोरा नगर में हाल ही में मनोनीत पार्षदों का सम्मान एवं स्वागत का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में जैन समाज खितोला, सिहोरा की ओर से समाजसेवी अनिल जैन खितोला द्वारा सभी नवमनोनीत पार्षदों—सत्यप्रकाश खरे,आलोक जैन, विनोद गुप्ता, गीता तिवारी, अमित खत्री एवं संकेत पांडे को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की गई।इस अवसर पर उन्होंने आशा व्यक्त की कि नगर पालिका क्षेत्र सिहोरा के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अब तक सिहोरा में न तो एक सुसज्जित सार्वजनिक लाइब्रेरी उपलब्ध है और न ही सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेडियम की व्यवस्था हो पाई है, जो कि नगर के युवाओं एवं विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक है।जैन समाज की ओर से यह अपेक्षा जताई गई कि नवमनोनीत पार्षदगण नगर की इन मूलभूत आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान देते हुए शीघ्र ही लाइब्रेरी, आधुनिक स्टेडियम एवं अन्य महत्वपूर्ण जनसुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्षदगण जनहित को प्राथमिकता देते हुए सिहोरा नगर को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।जैन समाज खितोला, सिहोरा की ओर से पुनः सभी पार्षदों को उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं।

Tags :

अदिति न्यूज,(सतीश लमानिया)

जरूरी खबरें